प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इन योजनाओं की कुल लागत 4,700 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि चंडीगढ़ सिर्फ एक खूबसूरत शहर नहीं है, बल्कि यह देश के लिए व्यवस्थित विकास और बेहतर जीवनशैली का एक उदाहरण भी रहा है.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ की पहचान लंबे समय से बेहतर प्लानिंग, आधुनिक सुविधाओं और अच्छी जीवनशैली वाले शहर के रूप में रही है. उन्होंने कहा कि यह शहर चिकित्सा सुविधाओं के लिए भी पूरे क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है. साथ ही उन्होंने चंडीगढ़ को मां चंडी के आशीर्वाद से जुड़ी आस्था की भूमि भी बताया.
प्रधानमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ का विकास एनडीए सरकार की प्राथमिकताओं में हमेशा शामिल रहा है. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में शहर को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं. इनमें इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, स्मार्ट पार्किंग और डिजिटल गवर्नेंस जैसी योजनाएं शामिल हैं. इन परियोजनाओं पर 2,500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि चंडीगढ़ केवल यहां रहने वाले लोगों के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे क्षेत्रों को भी जोड़ने वाला प्रमुख केंद्र है. खासकर स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में चंडीगढ़ पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़े मेडिकल हब की भूमिका निभा रहा है.
प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और स्वच्छता एक-दूसरे से जुड़े हुए विषय हैं. उन्होंने कहा कि साल 2014 में केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी, जिसके तहत देशभर में करोड़ों शौचालय बनाए गए और साफ-सफाई को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाई गई.
उन्होंने चंडीगढ़ के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी इंदरजीत सिंह सिद्धू की भी तारीफ की, जिन्हें लोग ‘ब्रूम वॉरियर’ के नाम से जानते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि सिद्धू ने शहर में स्वच्छता को लेकर लोगों को प्रेरित करने का काम किया है. उनके योगदान के लिए उन्हें इस साल पद्म सम्मान से भी सम्मानित किया गया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छता कोई एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवन जीने की आदत होनी चाहिए.
प्रधानमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ की एक बड़ी ताकत यहां मौजूद शिक्षा, इंजीनियरिंग, चिकित्सा और शोध संस्थान हैं. उन्होंने कहा कि देश के बहुत कम शहरों में इतनी विविध क्षमताएं एक साथ देखने को मिलती हैं.
उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में चंडीगढ़ के ये संस्थान नई तकनीक, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, स्टार्टअप और इनोवेशन के बड़े केंद्र बन सकते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि शहर का विकास केवल इमारतों और सड़कों तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसका असली उद्देश्य लोगों के जीवन को आसान और बेहतर बनाना होता है.
इस दौरान प्रधानमंत्री ने न्याय व्यवस्था में हुए बदलाव का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ साल पहले देश में भारतीय न्याय संहिता लागू की गई, जिसका उद्देश्य पुराने दंड आधारित कानूनों की जगह न्याय आधारित व्यवस्था को मजबूत करना है. उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत चंडीगढ़ से ही हुई थी.
ये भी पढ़ें- देर रात एक टिप्पणी और दनादन चल गई गोली… भोजपुर में भाभी के चक्कर में अपनों ने ही अपनों को लहूलुहान किया
Also Follow Bharat Express on Youtube
भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…
Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…