देश

‘मम्मी… मम्मी…’ खेलते-खेलते 30 फीट गहरे अंधेरे में समाया मासूम; बाहर निकला तो बजी तालियां

Gaya Borewell Rescue: ‘मम्मी… मम्मी…’ जमीन के 30 फीट नीचे अंधेरे गड्ढे से आती 4 साले के मासूम आवाज ने हर किसी का कलेजा कंपा दिया था. ऊपर मां बदहवास रो रही थी, पूरा गांव घुटनों पर बैठकर भगवान से दुआ मांग रहा था और NDRF के जवान वक्त के खिलाफ एक बेहद मुश्किल जंग लड़ रहे थे. आखिरकार, सबकी दुआएं रंग लाईं और करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 3 साल के मासूम पीयूष को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

गहरे बोरवेल में घंटो फंसा रहा मासूम

यह मामला बिहार के गया जिले में फतेहपुर प्रखंड के गुरपा थाना क्षेत्र का है. रंगु नगर गांव में रहने वाले दिनेश मांझी का बेटा पीयूष मोबाइल हाथ में लिए खेल रहा था. पास ही उसकी मां खेत में पाइप बिछाने के काम में जुटी थीं. खेलते-खेलते पीयूष कब खेत के किनारे खुले पड़े एक बोरवेल के पास पहुंच गया, किसी को पता ही नहीं चला. अचानक बच्चे के रोने की आवाज आई, तो मां ने देखा कि वो 30 फीट गहराई में चला गया.

ऑक्सीजन की नली बनी सांसों का सहारा

फौरन ही पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती बच्चे की सांसें बचाए रखने की थी. तुरंत बोरवेल के अंदर ऑक्सीजन की पाइप डाली गई. इसके बाद NDRF की टीम ने मोर्चा संभाला. एक तरफ जेसीबी से समानांतर गड्ढा खोदा जाने लगा, तो दूसरी तरफ बच्चे की हर हरकत पर नजर रखी गई.

नम हो गईं सबकी आंखें

तकरीबन चार घंटे तक पूरा गांव सांसें रोके खड़ा रहा. जैसे ही रेस्क्यू टीम ने पीयूष को सुरक्षित गोद में उठाया, पूरे इलाके में तालियों की गूंज सुनाई दी. कई लोग खुशी के मारे रो पड़े. बाहर आते ही जवानों ने सबसे पहले सहमे और प्यासे बच्चे को पानी पिलाया. इसके बाद उसे तुरंत फतेहपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित घोषित किया.

ये भी पढ़ें: उमा भारती के नाम से कौन चला रहा फेक ID? AI पोस्ट से मचा बवाल

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

25 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

39 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

42 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

55 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago