सशस्त्र सीमा बल (SSB) के स्थापना दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बल के जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया. इसके साथ ही PM Modi ने जवानों को शुभकामनाएं देते हुए और देश की सुरक्षा में उनकी अहम भूमिका को बताया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए कहा, ‘सशस्त्र सीमा बल का समर्पण और सेवा भावना देश की सुरक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव है.
PM Modi ने आगे कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण हालात में भी एसएसबी के जवान पूरी सतर्कता और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं.
इसके साथ ही उन्होंने बल के उज्ज्वल भविष्य और आने वाले अभियानों के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं.
वहीं, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी एसएसबी के बहादुर जवानों को नमन करते हुए स्थापना दिवस की बधाई दी.
नितिन गडकरी ने अपने एक्स पोस्ट के जरिए कही कि राष्ट्र सेवा में सदैव तत्पर रहना सशस्त्र सीमा बल की पहचान है और देश उनकी सेवाओं का सदैव ऋणी रहेगा.
केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक्स पर लिखा कि मां भारती की सीमाओं की रक्षा के लिए हर समय तैयार रहने वाले एसएसबी के जवानों की निष्ठा, सेवा और समर्पण देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने जवानों के साहस और देशभक्ति की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं.
ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने एसएसबी के 62वें स्थापना दिवस पर बल के शौर्य, समर्पण और निस्वार्थ सेवा को सलाम किया. उन्होंने कहा कि कर्तव्य के प्रति जवानों की प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करती है और वे सीमाओं की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एसएसबी को सेवा, सुरक्षा और समर्पण का प्रतीक बताया. उन्होंने जवानों और उनके परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में एसएसबी का योगदान अतुलनीय है. उन्होंने बल के सभी कर्मियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.
ये भी पढ़ें: PM मोदी का असम-बंगाल का दौरा: गुवाहाटी में एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ, नदिया में रैली भी की; देखिए VIDEOS
-भारत एक्सप्रेस
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…
गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…