देश

पीएम मोदी ने शीर्ष वैश्विक सीईओ से मिलकर जताई खुशी, भारत में निवेश और विस्तार की पुष्टि

कॉग्निजेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रवि कुमार एस, इंटेल के सीईओ लिप-बू टैन और माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन एवं सीईओ सत्य नडेला सहित तकनीकी क्षेत्र के दिग्गजों ने मंगलवार को PM Modi से मुलाकात की और भारत में निवेश और अपने परिचालन के और विस्तार का आश्वासन दिया. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने इन दिग्गजों से मिलकर खुशी जताई है.

इंटेल की प्रतिबद्धता का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि रवि कुमार एस और राजेश वारियर के साथ एक शानदार बैठक हुई. भारत भविष्य के क्षेत्रों में कॉग्निजेंट की निरंतर साझेदारी का स्वागत करता है. हमारे युवाओं का एआई और कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करना भविष्य में एक जीवंत सहयोग की नींव रखता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “मुझे इंटेल कॉर्पोरेशन के सीईओ लिप-बू टैन से मिलकर खुशी हुई. भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में हमारी यात्रा के प्रति इंटेल की प्रतिबद्धता का स्वागत करता है. मुझे विश्वास है कि प्रौद्योगिकी के लिए एक नवाचार-संचालित भविष्य के निर्माण के लिए हमारे युवाओं के साथ काम करने में इंटेल को बहुत अच्छा अनुभव होगा.”

इससे पहले कॉग्निजेंट ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को आश्वासन दिया कि कंपनी देश के उभरते शहरों में विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और विकास एवं प्रतिभा विकास को बढ़ावा देना जारी रखेगी.

निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि

कॉग्निजेंट ने ‘एक्स’ पर लिखा कि हमारे सीईओ रवि कुमार एस और कॉग्निजेंट इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, राजेश वारियर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जहां उन्होंने एआई को अपनाने में तेजी लाने और एआई क्षमताओं एवं उत्पादकता को बढ़ाने हेतु शिक्षा एवं कौशल विकास को आगे बढ़ाने पर एक प्रेरक बातचीत की.

कॉग्निजेंट ने लिखा कि हमारे सीईओ ने प्रधानमंत्री के समक्ष कॉग्निजेंट की भारत के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की और उन्हें समान विकास और प्रतिभा विकास को बढ़ावा देने के लिए उभरते शहरों में विस्तार करने की हमारी योजनाओं से अवगत कराया.

वहीं, इंटेल कॉर्पोरेशन के सीईओ लिप-बू टैन ने ‘एक्स’ पर लिखा कि मंगलवार दोपहर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. हमने प्रौद्योगिकी, कंप्यूटिंग और भारत की अपार संभावनाओं से जुड़े विविध विषयों पर व्यापक चर्चा की. मैं एक व्यापक सेमीकंडक्टर डिजाइन और निर्माण नीति लागू करने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना करता हूं और इंटेल भारत सेमीकंडक्टर मिशन का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें: संसद में वंदे मातरम और चुनाव सुधार पर गरमा-गरमी, राहुल गांधी के हमले पर अमित शाह का आज पलटवार

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कहीं सूखा तो कहीं जलप्रलय! वायुमंडल में घुट रहा धरती का दम, वैज्ञानिकों की चेतावनी- अब नहीं संभले तो सब खत्म

Global Warming: वायुमंडल में बढ़ते कार्बन डाइ ऑक्साइड की मात्रा का सीधा असर हमारे मौसम,…

10 minutes ago

‘सनातन परंपरा को अपमानित करने का रचा जा रहा षड्यंत्र…’ हामिद अंसारी के बयान पर भड़के सीएम योगी

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के 'हिंदू सांप्रदायिकता' वाले बयान पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ…

29 minutes ago

टेलफोर्ड में सिख बस ड्राइवर पर हमला, आरोपी ने बस पर किया कब्जा; 10 मिनट में गिरफ्तार

UK Bus Driver Attack Telford: ब्रिटेन के टेलफोर्ड में एक शख्स ने सिख बस ड्राइवर…

32 minutes ago

Hamid Ansari Statement: नेहरू के पुराने बयान का जिक्र, हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता पर सियासी घमासान

Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने एजी नूरानी मेमोरियल लेक्चर में एजी नूरानी…

55 minutes ago