Bharat Express DD Free Dish

संसद में वंदे मातरम और चुनाव सुधार पर गरमा-गरमी, राहुल गांधी के हमले पर अमित शाह का आज पलटवार

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन राज्यसभा में ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा और लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस जारी रही. राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए.

Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू हुआ था और आज इसका आठवां दिन है. अब तक सात दिनों की कार्यवाही पूरी हो चुकी है, जिसमें ‘वंदे मातरम’ और ‘चुनाव सुधार’ जैसे अहम मुद्दों पर बहस हुई है. दोनों सदनों में रोजाना हंगामा देखने को मिल रहा है और आज भी चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान गरम माहौल बने रहने की संभावना है.

राज्यसभा में ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा

राज्यसभा में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चर्चा आज भी जारी रहेगी. मंगलवार को इस बहस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत सत्ता पक्ष के कई नेताओं ने हिस्सा लिया था. आज डेली रूटीन की कार्यवाही के बाद यह चर्चा फिर शुरू होगी, जिसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बोलने की उम्मीद है.

इसके बाद राज्यसभा में चुनाव सुधारों पर बहस होगी. इसकी शुरुआत कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कर सकते हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से अजय माकन, दिग्विजय सिंह और रणदीप सुरजेवाला अपने विचार रखेंगे.

लोकसभा में चुनाव सुधारों पर गरमा-गरमी

लोकसभा में भी चुनाव सुधारों पर बहस जारी रहेगी. विपक्ष की ओर से कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, इमरान मसूद और वर्षा गायकवाड़ अपनी बात रखेंगे. शाम करीब 5 बजे गृह मंत्री अमित शाह इस बहस का जवाब देंगे.

ये भी पढ़ें-पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ

राहुल गांधी का हमला

मंगलवार को लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने ‘वोट चोरी’ को सबसे बड़ा राष्ट्र विरोधी कृत्य बताया और आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष और RSS निर्वाचन आयोग समेत अन्य संस्थाओं पर कब्जा कर रहे हैं. राहुल ने मांग की कि सभी दलों को मतदान से एक महीने पहले मशीन से पढ़ने योग्य मतदाता सूची, मतदान के समय की सीसीटीवी फुटेज और EVM संरचना की जानकारी दी जाए.

उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े अधिनियम 2023 की भी आलोचना की, जिसमें चयन समिति में प्रधानमंत्री, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और एक कैबिनेट मंत्री शामिल होते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read