देश

भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व है भाई दूज, PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Bhai Dooj 2025: भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व भाई दूज देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आप सभी को भाई दूज की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. भाई-बहन के आपसी प्रेम और विश्वास का यह प्रतीक-पर्व हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए. इस रिश्ते की डोर को एक नई मजबूती मिले, यही कामना है.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों को भाई दूज की बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “भाई दूज के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. यह पर्व भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का प्रतीक है, जो हमारी संस्कृति में गहराई से बसा है. यह दिन आप सभी के लिए मंगलमय हो.”

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ संदेश में इस पर्व को भारतीय जीवन मूल्यों और सनातन संस्कारों से जोड़ते हुए लिखा, “भाई-बहन के अटूट स्नेह और समर्पण के प्रतीक, पावन पर्व ‘भाई दूज’ की सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. समृद्ध सनातन संस्कारों को सुदृढ़ करता यह पावन पर्व लोक आस्था और संबंधों के प्रति निस्वार्थ समर्पण का प्रतीक है. यह पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, आनंद एवं स्नेह से अभिसिंचित करे, ईश्वर से मेरी यही कामना है.”

भाई दूज, जिसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, जबकि भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं.

भारत के शिपबिल्डिंग और मैरीटाइम इकोसिस्टम के लिए सरकार का 8 बिलियन डॉलर का पैकेज महत्वाकांक्षा का संकेत: पीएम मोदी

Also Follow Bharat Express on Youtube

आईएएनएस

Recent Posts

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

19 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

36 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

53 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

59 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

2 hours ago