Brahmos Missile Engineer Death: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)में कार्यरत ब्रह्मोस मिसाइल प्रोग्राम से जुड़े एक इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक इंजीनियर की पहचान आकाशदीप गुप्ता के रूप में हुई है. रात में अचानक तबियत खराब होने के बाद परिजन उन्हें लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. उनकी 6 महीने पहले ही शादी हुई थी.
अस्पताल प्रशासन की सूचना के बाद लखनऊ पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. पुलिस के शुरुआती संकेतों के मुताबिक ब्रह्मोस इंजीनियर की मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना हो सकता है. हालांकि मौत का निश्चित कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पायेगा.
मूल रूप से लखनऊ के आलमबाग के रहने वाले आकाशदीप DRDO में ब्रह्मोस मिसाइल प्रोजेक्ट में सिस्टम इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे. वो अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहते थे. उनकी पत्नी दिल्ली में केनरा बैंक में काम करती हैं. दिपावली में यह दंपति लखनऊ स्थित अपने पैतृक घर आए थे.
इंडिया टूडे ने आकाशदीप के पिता कुलदीप गुप्ता के हवाले से बताया कि उनका बेटा दिवाली मनाने के लिए घर आया हुआ था. उसे खेलने का बहुत शौक था. आकाशदीप मंगलवार शाम खेलने के लिए निकला था.
ये भी पढ़ें- असम के कोकराझार में रेलवे ट्रैक पर IED विस्फोट, ट्रेन सेवाएं कुछ देर के लिए बाधित
मंगलवार की रात वो खेलकर अपने घर वापस लौटा तो खाने के बाद उसकी तबियत खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी मौत हो गई.
आलमबाग इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया है कि मामले की जांच चल रही है. मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही सामने आ पायेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…