Agrasen Jayanti 2025: महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई जा रही है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी. उन्होंने महाराजा अग्रसेन के सामाजिक न्याय, समानता, और एकता के आदर्शों को याद किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “महाराजा अग्रसेन की जयंती पर उन्हें सादर नमन. उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय और एकता का प्रतीक है. सद्भावना और आपसी भाईचारे का उनका संदेश देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा.”
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी महाराजा अग्रसेन को युगपुरुष बताते हुए कहा, “युगपुरुष महाराजा अग्रसेन की पावन जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. ‘सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय’ के अपने पुनीत कार्यों के लिए आप युगों-युगों तक याद किए जाएंगे. आपके पवित्र विचार सर्वदा मानवता का कल्याण करते रहेंगे.”
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने संदेश में महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला बताया. उन्होंने कहा, “न्याय, समानता, परोपकार और सेवा के उनके आदर्श आज भी हमारा मार्गदर्शन करते हैं. उनका दिशादर्शन अमृतकाल में हमारे विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य की आधारशिला है. आइए, उनके दिखाए रास्ते पर चलकर एक समरस और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लें.”
ये भी पढ़ें: ‘दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ’, मां दुर्गा के इन खूबसूरत भजनों संग करें मां दुर्गा की भक्ति
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजा अग्रसेन को समरसता और समता का शाश्वत शिल्पी करार देते हुए कहा, “समरसता और समता के शाश्वत शिल्पी, लोकमंगल और लोक-कल्याण के अमर अग्रदूत महाराजा अग्रसेन की पावन जयंती पर उन्हें नमन और आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. उनके समतामूलक विचार और समरस दृष्टि समाज के लिए आलोक-पुंज हैं. मानवता के प्रेरणा-पुरुष के रूप में वे सदैव स्मरणीय रहेंगे.”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी अग्रसेन के योगदान को याद किया. उन्होंने लिखा, “युग पुरुष महाराजा अग्रसेन जी की पावन जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन और समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. महाराजा अग्रसेन ने अपने आदर्श जीवन से समाज में समानता, बंधुत्व, अहिंसा और परोपकार की भावना को प्रबल किया.”
अपनी पोस्ट में रेखा गुप्ता ने कहा, “उनका जीवन दर्शन यह सिखाता है कि समाज की उन्नति तभी संभव है, जब हम सब एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनें. उनकी विरासत आज भी हम सभी को न्याय, समरसता और सहयोग के मार्ग पर चलते रहने की प्रेरणा देती है.”
नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.
BSNL Insurance Plan: BSNL चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ इंश्योरेंस कवर देने की तैयारी…
Asian Games 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल…
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 210 पूर्व माओवादियों में से 7…
Property Buying Tips: जमीन खरीदना जीवन का बड़ा फैसला होता है, लेकिन कागजी जांच में…
Ratlam Ganja Farming: रतलाम के सरवन थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर मक्का और कपास…
दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…