पीएम मोदी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज हरियाणा के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने हिसार एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास किया और हजारों करोड़ की अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. पीएम मोदी ने इस दौरान एक जनसभा को भी संबोधित किया.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, हरियाणा से, हिसार से मेरी बहुत सारी यादें जुड़ी हुई हैं. जब भाजपा ने मुझे हरियाणा की जिम्मेदारी दी थी तो यहां अनेक साथियों के साथ मैंने लंबे समय तक मिलकर काम किया है. इन सभी साथियों के परिश्रम ने भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा में नींव को मजबूत किया है. आज मुझे ये देखकर गर्व होता है कि भाजपा विकसित हरियाणा- विकसित भारत को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती है. उनका जीवन, उनका संघर्ष, उनका जीवन संदेश, हमारी सरकार की 11 साल की यात्रा का प्रेरणा-स्तंभ बना है. हर दिन, हर फैसला, हर नीति, बाबा साहेब अंबेडकर को समर्पित है. वंचित, पीड़ित, शोषित, गरीब, आदिवासी, महिलाओं के जीवन में बदलाव लाना, इनके सपनों को पूरा करना हमारा मकसद है. इसके लिए निरंतर विकास, तेज विकास, यही भाजपा सरकार का मंत्र है.”
PM Modi ने कहा, “इसी मंत्र पर चलते हुए आज हरियाणा से अयोध्या धाम के लिए फ्लाइट शुरु हुई है. यानी अब श्री कृष्ण जी की पावन भूमि हरियाणा प्रभु राम की नगरी से सीधे जुड़ गई है. बहुत जल्द ही यहां से दूसरे शहरों के लिए भी उड़ाने शुरु होंगी. आज हिसार एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास भी हुआ है. ये शुरुआत हरियाणा की आकांक्षाओं को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाने की उड़ान है.”
प्रधानमंत्री ने कहा, “मेरा आपसे वादा रहा है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगा और ये वादा हम देश में चारों तरफ पूरा होता देख रहे हैं. हमें ये भूलना नहीं है कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ क्या किया, जब तक बाबा साहेब जीवित थे कांग्रेस ने उन्हें अपमानित किया. दो-दो बार उन्हें चुनाव हरवाया… कांग्रेस ने उनकी याद तक मिटाने की कोशिश की. कांग्रेस ने बाबा साहेब के विचारों को भी हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहा. डॉ अंबेडकर संविधान के संरक्षक थे, लेकिन कांग्रेस संविधान की भक्षक बन गई है.”
यह भी पढ़ें- बाबा साहेब के सिद्धांत और आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले हैं: पीएम मोदी
PM Modi ने कहा, “… कांग्रेस ने देश में SC, ST और OBC को दूसरे दर्जे का नागरिक माना. जबकि कांग्रेस के नेता स्विमिंग पूल जैसी सुख-सुविधाओं का आनंद लेते थे, गांवों में हर 100 घरों में से केवल 16 घरों में ही पाइप से पानी की सुविधा थी और सबसे ज़्यादा प्रभावित SC, ST और OBC थे…आज जो गली-गली में जाकर भाषण झाड़ रहे हैं वे कम से कम हमारे SC, ST और OBC भाइयों के घर तक पानी तो पहुंचा देते.”
-भारत एक्सप्रेस
Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…