PM Modi Gamcha Wave Video: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय का माहौल किसी बड़े उत्सव जैसा दिखा. इसी जश्न के बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे मिनटों में ही हजारों लोगों ने देख लिया.
वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने खास अंदाज में गमछा लहराते हुए बीजेपी ऑफिस में प्रवेश करते दिखाई देते हैं. जैसे ही पीएम मोदी ने गमछा उठाकर हवा में लहराया, ठीक उसी अंदाज़ में पीछे खड़े कार्यकर्ताओं ने भी अपने गमछे हवा में उछाल दिए. वीडियो के बैकग्राउंड में लोकप्रिय गाना बज रहा था- “Aaji hum Bihari hain ji, thore sanskari hain ji.” मनोज तिवारी ने इस वीडियो को कैप्शन दिया- “Bihar me NDA ki adbhut jeet… #NarendraModi ji ne lahraya gamcha.”
पीएम मोदी जब मुख्यालय पहुंचे तो उनका स्वागत मखाना की माला से किया गया. पूरे परिसर में ‘मोदी-मोदी’ के नारों की गूंज थी. प्रवेश द्वार से लेकर मुख्य मंच तक, पीएम मोदी लगातार गमछा लहराते रहे और उनके इशारे पर वहां मौजूद हर कार्यकर्ता भी उसी जोश में गमछा लहराता दिखा.
यह दृश्य सिर्फ जश्न ही नहीं, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी की कनेक्टिविटी का भी बड़ा संकेत था. सोशल मीडिया पर यह पल इतनी तेजी से वायरल हुआ कि कुछ ही समय में हर तरफ इसी वीडियो की चर्चा होने लगी.
ये भी पढे़ं- झारखंड के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं
ये खुशी का माहौल बिल्कुल वाजिब भी है, क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने 202 सीटों से अधिक सीटें जीतकर अब तक का बड़ा रिकार्ड बनाया है. अकेले बीजेपी ने 89 सीटें हासिल कर एक नया माइलस्टोन अपने नाम किया. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह नतीजे जनता द्वारा स्थिर और विकास-केन्द्रित सरकार के समर्थन का साफ संकेत हैं.
एनडीए की यह जीत न केवल विपक्ष की रणनीतियों को पीछे छोड़ गई, बल्कि यह भी साफ कर दिया कि राज्य में भ्रम पैदा करने वाली राजनीति को मतदाताओं ने इस बार सिरे से खारिज कर दिया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम…
Bengaluru Rent 2BHK : बेंगलुरु में एक रेडिट यूजर ने ₹70,000 मासिक किराए वाले 2BHK…
Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली…
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…