देश

‘मुझे उम्मीद नहीं थी’! अखिलेश यादव पर क्यों भड़क पड़े ओवैसी? जमकर सुनाई खरी खोटी

बिहार चुनाव रिजल्ट (Bihar Election Result) लोगों को समझ नहीं रहे हैं. भाजपा विरोधियों के पेट में चुलबुली मचने लगी है. जनादेश को स्वीकार न कर पाने की स्थिति में वह कभी EVM तो कभी SIR को दोषी ठहरा रहे हैं. NDA के 200 का आंकड़ा पार करते ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस चुनाव परिणाम को SIR और चुनाव आयोग का प्रतिफल बता दिया. बस फिर क्या था, उनके इस बयान पर वह निशाने पर आ गए. हालांकि, चर्चा तो तब बनी जब अखिलेश यादव के इस बयान पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) भड़क गए और उन्होंने जमकर सुना दी.

बता दें बिहार में 2 चरणों में हुए मतदान के बाद 14 नवंबर को मतगणना (Bihar Election Result) कराई गई. इसमें NDA को 202 भारी बहुमत मिला. इसमें बीजेपी को 89, JDU को 85, LJPR को 19 सीटें मिली. वहीं पूरा महागठबंधन मिलकर भी 35 सीटों में सिमट गया. RJD ने 25 और कांग्रेस ने महज 6 सीटों पर जीत दर्ज की. इसके बाद से ही .ह परिणाम चर्चा का विषय बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें: ‘हाथ-पैर तोड़े, सिर फोड़ा’, बिहार जीत पर बंगाल में खूनी राजनीति, BJP नेताओं पर टूट पड़े 50 गुंडे

अखिलेश यादव का बयान दुर्भाग्यपूर्ण- असदुद्दीन ओवैसी

शनिवार को बिहार चुनाव परिणाम पर मीडिया से बात करते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश यादव को जमकर सुना दिया. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अखिलेश यादव यह कहने लगे हैं कि इस जनादेश का कारण बिहार SIR है. यह गलत है. हम भी नहीं चाहते थे कि एनडीए जीते. हमने पूरी कोशिश की, आप तैयार नहीं थे. फिर भी हमने पूरी कोशिश की. यह बिहार की जनता का जनादेश है और हमें इसे सम्मान पूर्वक स्वीकार करना होगा.

हम नीतीश कुमार का सहयोग करेंगे

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि मैं इतना बड़ा राजनेता नहीं हूं, लेकिन मुझे इस परिणाम की संभावना दिख रही थी. हालांकि, मुझे उम्मीद नहीं थी कि वे 200 का आंकड़ा छू पाएंगे. अब उन्हें (महागठबंधन को) सोचने की जरूरत है. अगर वे ओवैसी को जिम्मेदार ठहराने का अपना पुराना राग अलापना शुरू करते हैं तो उन्हें वही राग अलापने दीजिए. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अखिलेश यादव यह कहने लगे हैं कि इस जनादेश का कारण बिहार SIR हैं. हम नीतीश कुमार को बधाई देते हैं. अगर वह सचमुच सीमांचल और बिहार का विकास करना चाहते हैं, तो हम रचनात्मक सहयोग करेंगे ताकि सीमांचल में न्याय हो.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

9 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

52 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

1 hour ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 hour ago