देश

इजरायली संसद में भारत के पीएम का जबरदस्त स्वागत, ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंजा नेसेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में इजरायली सासंदों में गजब का उत्साह दिखा. जैसे ही पीएम मोदी संसद में दाखिल हुए सांसदों ने खड़े होकर अभिवादन किया फिर संसद मोदीमय हो गई और मोदी-मोदी के नारों से गूंज गई.

स्पीकर आमिर ओहाना ने पीएम मोदी को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का वाहक बताया और उन्हें दुनिया का महान नेता बताया. उन्होंने पीएम मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा, ‘नेसेट में आपका स्वागत है.’

नेतन्याहू के साथ बातचीत

पीएम मोदी ने संसद भवन के प्रवेश द्वार पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मुलाकात की. इस दौरान नेतन्याहू ने हल्के-फुल्के अंदाज में राजनीतिक माहौल की तुलना भी की. उन्होंने कहा कि भारत में डेढ़ अरब लोगों के लिए तीस पार्टियां हैं, जबकि इजरायल के 10 मिलियन लोगों के लिए सिर्फ 13 पार्टियां हैं. “देखो हमारी समस्या, आपकी हालत बेहतर है,”. इस पर पीएम मोदी मुस्कुराते हुए प्रतिक्रिया देते नजर आए.

इसके बाद पीएम मोदी ने नेसेट की ऑफिशियल गेस्टबुक पर साइन किया. इसी दौरान हॉल में मौजूद बच्चों ने भारतीय और इजरायली झंडे लहराकर उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया. इसके बाद दोनों नेता ने स्पीकर आमिर ओहाना के ऑफिस का दौरा किया.

दो दिवसीय दौरे का कार्यक्रम

पीएम मोदी इस दौरे पर इजरायली प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर आए हैं. दोनों नेताओं के बीच छोटे स्तर की द्विपक्षीय बातचीत भी हुई. कल (गुरुवार) सुबह दोनों नेता ‘याद वाशेम होलोकॉस्ट मेमोरियल सेंटर’ जाएंगे, जहां पर इजरायल आने वाले राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया जाता है.

इसके बाद सुबह 11 बजे किंग डेविड होटल में बड़ी बैठक होगी. बैठक के दौरान दोनों देश पहले से तैयार समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे और मीडिया के सामने संयुक्त बयान जारी करेंगे.

ये भी पढ़ें- PM Modi Israel Visit: 9 साल बाद इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नेतन्याहू ने पत्नी संग किया भव्य स्वागत

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

12 minutes ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

43 minutes ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

54 minutes ago

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

1 hour ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

2 hours ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

2 hours ago