Bharat Express DD Free Dish

PM Modi Israel Visit: 9 साल बाद इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नेतन्याहू ने पत्नी संग किया भव्य स्वागत

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंचे. पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्नी संग एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. मोदी नेसेट को संबोधित करेंगे और राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे.

PM Modi Israel Visit

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बुधवार (25 जनवरी) को दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंच गए. इससे पहले पीएम मोदी 2017 में इजरायल गए थे और अब उन्होंने पूरे 9 साल बाद इजरायल का दौरा किया. उनके इस दौरे पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसे भारत-इजरायल संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने अपनी पत्नी के साथ खुद पहुंचकर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीयता भी देखने को मिली.

PM Modi

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और नेतन्याहू के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. दोनों नेता विज्ञान और प्रौद्योगिकी, इनोवेशन, कृषि, रक्षा और रणनीतिक सहयोग जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे. रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा था कि वह अपने “प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नेतन्याहू” के निमंत्रण पर इजरायल जा रहे हैं और इस मुलाकात को लेकर बेहद उम्मीदें हैं.

PM Modi Israel Visit

इजरायल की संसद को करेंगे संबोधित

अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी इजरायल की संसद ‘नेसेट’ (Knesset) को भी संबोधित करेंगे. वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे. इस पर पीएम मोदी ने कहा था कि यह उनके लिए गौरव का क्षण होगा और यह दोनों देशों के मजबूत संसदीय व लोकतांत्रिक संबंधों को दर्शाता है.

राष्ट्रपति से मिलेंगे पीएम मोदी

इसके अलावा पीएम मोदी इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग (Isaac Herzog) से भी मुलाकात करेंगे. साथ ही वह वहां रह रहे भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों से संवाद करेंगे और भारत-इजरायल संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर देंगे.


ये भी पढ़ें: क्या बदल जाएगा दिल्ली का नाम? BJP सांसद ने अमित शाह को लिखा खत, गिनाए ये 3 बड़े कारण


नए समझौतों की उम्मीद

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देशों के बीच रक्षा, कृषि, जल प्रबंधन और तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है. इस दौरे से कई नए समझौतों और साझेदारियों की उम्मीद की जा रही है. इजरायल दौरे से जुड़े हर बड़े घटनाक्रम पर दुनिया की निगाहें बनी हुई हैं, क्योंकि यह यात्रा भारत की वैश्विक कूटनीति में एक अहम पड़ाव मानी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read