देश

जगन्नाथ रथयात्रा पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- यह हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान का जीवंत प्रतीक

Jagannath Rath Yatra: देशभर में भगवान जगन्नाथ की पवित्र रथयात्रा की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई. इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद हर व्यक्ति पर बना रहे. उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा, सुख और समृद्धि का संचार हो तथा समाज में एकता और सेवा की भावना लगातार मजबूत होती रहे.

सभी देश वासियों के लिए जगन्नाथ से की कामना

प्रधानमंत्री ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि जगन्नाथ रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सदियों पुरानी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है. उनके अनुसार इस यात्रा से जुड़ी परंपराएं आज भी लोगों को विनम्रता, सामूहिक सहभागिता और निस्वार्थ सेवा जैसे मूल्यों की प्रेरणा देती हैं. यही कारण है कि इस उत्सव का प्रभाव भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में रहने वाले श्रद्धालुओं को भी इससे जुड़ने का अवसर मिलता है.

पीएम मोदी ने अपने संदेश में भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की कि वे सभी को उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि का आशीर्वाद दें. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शक्ति मिले और समाज में आपसी भाईचारे तथा एकजुटता की भावना और अधिक मजबूत हो.

स्कृति सुभाषितम् साझा किया

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने एक अलग पोस्ट में भी महाप्रभु जगन्नाथ को नमन करते हुए लिखा कि उनकी दिव्य कृपा सभी देशवासियों के जीवन में नई उम्मीद और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए. उन्होंने इस अवसर पर ‘संस्कृति सुभाषितम्’ भी साझा किया, जिसमें भगवान जगन्नाथ की महिमा का वर्णन किया गया है. इस संस्कृत श्लोक का भावार्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ समस्त सृष्टि के स्वामी, अनंत और अविनाशी परमात्मा हैं, जिन्हें देवताओं से लेकर सभी प्राणी श्रद्धापूर्वक प्रणाम करते हैं.

गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने भी दी शुभकामनाएं

रथयात्रा के अवसर पर केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संदेश में कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो. उन्होंने श्रद्धालुओं को रथयात्रा की बधाई देते हुए ‘जय जगन्नाथ’ का संदेश भी दिया.

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा अटूट आस्था, विश्वास और भक्ति का प्रतीक है. यह पावन परंपरा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने के साथ-साथ भगवान के प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा को भी दर्शाती है. अमित शाह ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा से सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की.


ये भी पढ़ें: श्री जगन्नाथ रथयात्रा पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई, ट्वीट कर देशवासियों के लिए मांगी यह खास मन्नत


हर साल निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा देश के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजनों में गिनी जाती है. इसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होकर भगवान के दर्शन करते हैं और रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं. यही वजह है कि यह पर्व केवल धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और सामूहिक भागीदारी का भी एक बड़ा उत्सव माना जाता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

2 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

2 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

11 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

13 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

23 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

28 minutes ago