देश

Gyan Bharatam Launch: पीएम मोदी ने कहा- भारत की संस्कृति, साहित्य और चेतना का उद्घोष बनेगा हमारा यह मिशन

Gyan Bharatam Portal Lanuch: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ज्ञान भारतम पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हजारों पीढ़ियों का चिंतन मनन, भारत के महान आचार्यों और विद्वानों का बोध और शोध, हमारी ज्ञान परंपराएं, हमारी वैज्ञानिक धरोहरें, ज्ञान भारतम मिशन के जरिए हम उन्हें डिजिटाइज्ड करने जा रहे हैं. मैं इस मिशन के लिए सभी देशवासियों को बधाई देता हूं.

पीएम मोदी ने कहा कि आज विज्ञान भवन, भारत के स्वर्णिम अतीत के पुनर्जागरण का साक्षी बन रहा है. कुछ ही दिन पहले मैंने ज्ञान भारतम् मिशन की घोषणा की थी, और इतने कम समय में आज हम ज्ञान भारतम् इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर रहे हैं. इससे जुड़ा पोर्टल भी लॉन्च किया गया है. ये एक सरकारी या एकेडेमिक इवेंट नहीं है. ज्ञान भारतम् मिशन, भारत की संस्कृति, साहित्य और चेतना का उद्घोष बनने जा रहा है.

उन्होंने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा अत्यंत समृद्ध है, क्योंकि इसकी नींव चार प्रमुख स्तंभ संरक्षण, नवाचार, संवर्धन और अनुकूलन पर टिकी है. आज भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा पांडुलिपि संग्रह है. करीब 1 करोड़ पांडुलिपियां हमारे पास हैं. इतिहास के क्रूर थपेड़ों में लाखों पांडुलिपियां जल गईं, लुप्त हो गईं, लेकिन जो बची हैं, वे इसका साक्षी हैं कि ज्ञान और विज्ञान पठन-पाठन के लिए हमारे पूर्वजों की निष्ठा कितनी गहरी और व्यापक थी.

दुनिया का सबसे बड़ा पांडुलिपि संग्रह

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि भारत स्वयं में एक जीवंत प्रवाह है, जिसका निर्माण उसके विचारों, आदर्शों और मूल्यों से हुआ है. भारत की प्राचीन पांडुलिपियों में हमें भारत के निरंतर प्रवाह की रेखाएं देखने को मिलती हैं. ये पांडुलिपियां हमारी विविधता में एकता का घोषणा पत्र भी हैं.

उन्होंने कहा कि भारत से प्राप्त ये पांडुलिपियां मानवता की सामूहिक विकास यात्रा का प्रतीक हैं. इनमें दर्शन और विज्ञान, चिकित्सा और तत्वमीमांसा, कला और खगोल विज्ञान सहित विविध क्षेत्रों का ज्ञान समाहित है. गणित से लेकर बाइनरी-आधारित कंप्यूटर विज्ञान तक, आधुनिक वैज्ञानिक प्रगति का मूल आधार शून्य की अवधारणा में निहित है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: PM मोदी ने लॉन्च किया ज्ञान भारतम पोर्टल, देश की पांडुलिपि विरासत को संरक्षित करने का लक्ष्य

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

योगिनी एकादशी: श्राप से मुक्ति और प्रायश्चित की अनूठी कहानी, जानें महत्व और पूजा के नियम

जानिए योगिनी एकादशी की कथा, इसका महत्व, व्रत के नियम और जीवन से जुड़े खास…

9 minutes ago

क्यों भैरवनाथ के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है माता वैष्णो देवी की यात्रा? जानें माता द्वारा दिए गए वरदान की पूर्ण कथा

Vaishno Devi की तीर्थयात्रा पवित्र गुफा में दर्शन के बाद भैरवनाथ मंदिर में माथा टेकने…

14 minutes ago

क्या पापों से मुक्ति दिलाती है अपरा एकादशी? जानिए इसका असली आध्यात्मिक संदेश

Apara Ekadashi Vrat Guidelines: जानिए अपरा एकादशी का क्या महत्व है, यह व्रत क्यों रखा…

17 minutes ago

आमलकी एकादशी: जानिए इसका धार्मिक महत्व, आंवले के पेड़ की पूजा और व्रत की तारीखें

Amalaki Ekadashi: आमलकी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन आंवले के पेड़ की…

19 minutes ago

156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, जानिए कावेरी नदी के द्वीप पर बसे इस अद्भुत मंदिर का इतिहास

तमिलनाडु के श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे…

27 minutes ago