खेल

World Athletics Championships 2025: टोक्यो में नीरज चोपड़ा करेंगे भारतीय दल का नेतृत्व, जानें कौन-कौन एथलीट जाएंगे जापान

ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा शनिवार से जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे. भारतीय दल में अन्नू रानी, अनिमेष कुजूर जैसे एथलीट शामिल हैं. नीरज चोपड़ा गत चैंपियन हैं. दो साल पहले बुडापेस्ट में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में उन्होंने गोल्ड जीता था. नीरज पुरुषों की विश्व भाला फेंक स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाले पहले एशियाई एथलीट बने थे. चोपड़ा ने साल की शुरुआत में दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर दूर भाला फेंक राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था. इस सीजन में टोक्यो में जर्मनी के जूलियन वेबर और ब्राजील के लुईज दा सिल्वा के बाद वह तीसरे स्थान पर हैं. वेबर ने दोहा में 91.51 मीटर दूर भाला फेंककर नीरज को हराया था.

अन्नू रानी और मुरली श्रीशंकर से पदक की उम्मीदें

पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में सचिन यादव, यशवीर सिंह और रोहित यादव भी भाग ले रहे हैं. यह पहली बार होगा जब भारत विश्व चैंपियनशिप में एक ही स्पर्धा में चार एथलीट उतारेगा. भारत के एथलेटिक्स दल में 14 पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं, जो 15 स्पर्धाओं में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी. उभरते हुए धावक अनिमेष कुजूर पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में भाग लेकर इस वैश्विक प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय धावक बनेंगे. इस युवा धावक ने इस साल 100 और 200 मीटर, दोनों के राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े हैं. लंबी कूद के खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर और एशियाई खेलों की महिला भाला फेंक चैंपियन अन्नू रानी से भी जापान में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.

अब तक तीन विश्व एथलेटिक्स पदक

त्रिकूद के खिलाड़ी अब्दुल्ला अबूबकर, प्रवीण चित्रवेल और सर्वेश कुशारे, स्टीपलचेजर पारुल चौधरी, बाधा दौड़ के एथलीट तेजस शिरसे, लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह गुलवीर टोक्यो जाने वाले दल के अन्य प्रमुख नामों में शामिल हैं. भारतीय एथलीटों ने अब तक विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में केवल तीन पदक जीते हैं. अंजू बॉबी जॉर्ज ने पेरिस में 2003 में लंबी कूद में कांस्य पदक जीता. इसके बाद नीरज चोपड़ा ने ओरेगन 2022 में भाला फेंक में रजत पदक और फिर बुडापेस्ट में स्वर्ण जीता था. टोक्यो में वेबर, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और पाकिस्तान के अरशद नदीम भी नजर आएंगे. अन्य बड़े नामों में अमेरिकी स्प्रिंट स्टार नोआ लाइल्स, डच हर्डलर फेमके बोल और जापान की हारुका कितागुची शामिल हैं.

लगभग 200 टीमों के 2000 से ज्यादा एथलीट 13-21 सितंबर के बीच 49 स्पर्धाओं में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे. भारत में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. टोक्यो 2025 विश्व चैंपियनशिप का भारत में स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 1, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एचडी टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा.

ये भी पढ़े: Asia Cup 2025 में टीम का सपना टूटा, 21 साल बाद भी नहीं मिली जीत, एशिया कप सफर हुआ खत्म

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कावेरी रेस्टोरेंट में मिले कॉकरोच!

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ऑक्सीजन पार्क के आसपास लगने वाले ठेले-खोमचे,…

9 minutes ago

ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- महिला ने खींची साड़ी, चाकू लेकर पहुंची

Mamata Banerjee Attack : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का TMC ने दावा किया…

36 minutes ago

‘सिर्फ मुआवजा काफी नहीं, जिम्मेदारी भी तय हो’, कस्टडी में हुई मौत पर छत्तीसगढ़ सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को…

58 minutes ago

दिल्ली में पानी का संकट या टैंकरों का कारोबार? भारत एक्सप्रेस की पड़ताल में सामने आए चौंकाने वाले दावे

दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच टैंकरों के कारोबार पर गंभीर सवाल उठ रहे…

59 minutes ago

नपीसीआई ने UPI MDR के लिए किया नया ऐलान, जानिए आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर

एनपीसीआई ने ऐलान किया है कि यूपीआई एमडीआर फ्रेमवर्क को दीपावली के तुरंत बाद लागू…

1 hour ago

‘वह जेल से भाग चुका है…’, बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा के ट्रांसफर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र को निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह…

1 hour ago