देश

1971 के जंग में शौर्य दिखाने वाली भुज की वीरांगनाओं को पीएम मोदी ने किया सम्मानित, बोले- इन्होंने पाकिस्तान को दी थी मात

1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने गुजरात के भुज एयरबेस को बमबारी कर क्षतिग्रस्त कर दिया था. लेकिन इस हमले के बाद जो अद्भुत साहस दिखाया गया, वो इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया. गांव की 300 से अधिक महिलाओं ने मात्र 72 घंटे में रनवे को फिर से तैयार कर दिया, जिससे भारतीय वायुसेना ने दुश्मन को जवाबी कार्रवाई देने में देर नहीं की.

अब, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भुज पहुंचे, तो उन्होंने इन बुजुर्ग हो चुकीं लेकिन आज भी हौसले से भरी महिलाओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया. इन माताओं ने पीएम मोदी को आशीर्वाद दिया और एक पौधा भेंट किया. इसे प्रधानमंत्री ने ‘सिंदूर का पौधा’ बताया और कहा कि वह इसे अपने आधिकारिक आवास में लगाएंगे.

पीएम मोदी ने भावुक लहजे में कहा, “1971 को याद करो, जब पाकिस्तान ने भुज एयरबेस पर हमला किया था. लेकिन हमारी माताओं और बहनों ने 72 घंटे में रनवे बना दिया और भारत ने फिर से आक्रमण शुरू कर दिया. आज सौभाग्य है कि वही वीर माताएं मुझे आशीर्वाद देने आईं. उन्होंने मुझे जो पौधा दिया है, वह अब पीएम हाउस में लगेगा और वटवृक्ष बनेगा.”

1971 की लड़ाई में इन महिलाओं की भूमिका एक निर्णायक मोड़ थी. पाक हमले के बाद भुज एयरबेस से विमानों का उड़ान भरना बंद हो गया था, लेकिन इन महिलाओं ने अपने साहस और समर्पण से ऐसा काम कर दिखाया, जो आज भी मिसाल है. उनकी मेहनत से एयरबेस दोबारा चालू हुआ और भारत ने युद्ध में निर्णायक जीत हासिल की.

पीएम मोदी ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “भुज में 1971 युद्ध की उन वीर महिलाओं का आशीर्वाद पाकर भावुक हो गया. उनका साहस और संकल्प अविस्मरणीय है.”

इन महिलाओं में से एक, कंबाई शिवजी हिरानी ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में कहा था कि पीएम मोदी जरूर पहलगाम हमले का बदला लेंगे. उन्होंने कहा, “उस समय रनवे बनाना असंभव लग रहा था, लेकिन देश की खातिर हमने कर दिखाया. जब युद्ध जीते, तो खुशी का ठिकाना नहीं था. आज जो पाकिस्तान ने पहलगाम में किया है, वो बहुत गलत है. पीएम मोदी को अब सख्त कदम उठाना चाहिए.”

इन बहादुर महिलाओं ने पहले ही इच्छा जताई थी कि वे प्रधानमंत्री से मिलना चाहती हैं, और जब पीएम मोदी भुज पहुंचे, तो उन्होंने उन्हें न केवल मंच पर बुलाया, बल्कि पूरे देश के सामने उनके योगदान को याद भी किया.

अपने भाषण में मोदी ने गर्व के साथ कहा, “पाकिस्तान ने सोचा था कि भुज एयरबेस को बर्बाद कर देगा, लेकिन हमारी बहनों ने चमत्कार कर दिखाया.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago