PM Modi, Bihar visit, Motihari projects, ₹7200 crore development, NDA government, opposition criticism, Eastern India growth, industrial development, poverty alleviation, Bihar connectivity projects.
पीएम मोदी आज बिहार के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने मोतिहारी में 7 हजार करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. पीएम मोदी ने इस दौरान जनसभा को भी संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि ये धरती चंपारण की धरती है. इस धरती ने इतिहास बनाया है. आजादी के आंदोलन के इस धरती ने गांधी जी को नई दिशा दिखाई. अब इसी धरती की प्रेरणा बिहार का नया भविष्य भी बनाएगी.
पीएम ने आगे कहा, आज यहां से 7 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास हुआ है. मैं आप सभी को और सभी बिहारवासियों को इन विकास परियोजनाओं की बहुत-बहुत बधाई देता हूं. 21वीं सदी में दुनिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है. एक समय जो ताकत केवल पश्चिमी देशों के वास होती थी, उसमें अब पूरब के देशों का दबदबा और भागीदारी बढ़ रही है. पूरब के देश अब विकास की नई रफ्तार पकड़ रहे हैं. जैसे दुनिया में पूर्वी देश विकास की दौड़ में आगे जा रहे हैं, वैसे ही भारत में ये दौर हमारे पूर्वी राज्यों का है.
उन्होंने कहा, हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में जैसे पश्चिमी भारत में मुंबई है, वैसे ही पूरब में मोतिहारी का नाम हो. जैसे अवसर गुरुग्राम में हैं, वैसे ही अवसर गया जी में भी बनें. पुणे की तरह पटना में भी औधोगिक विकास हो. सूरत की तरह ही संथाल परगना का भी विकास हो. जयपुर की तरह जलपाईगुड़ी और जाजपुर में भी टूरिज्म के नए रिकॉर्ड बने. बेंगलुरु की तरह वीरभूम के लोग भी आगे बढ़ें.
प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, पूर्वी भारत को आगे बढ़ाने के लिए हमें बिहार को विकसित बिहार बनाना है. आज बिहार में इतनी तेजी से काम इसलिए हो रहा है, क्योंकि केंद्र और राज्य में बिहार के लिए काम करने वाली सरकार है. जब केंद्र में कांग्रेस और RJD की सरकार थी, तो UPA के 10 साल में बिहार को सिर्फ 2 लाख करोड़ रुपये के आसपास मिले. यानी नीतीश जी की सरकार से ये लोग बदला ले रहे थे. 2014 में केंद्र में आपने मुझे सेवा करने का अवसर दिया. केंद्र में आने के बाद मैंने बिहार से बदला लेने वाली उस पुरानी राजनीति को भी समाप्त कर दिया. पिछले 10 साल में, NDA के 10 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जो राशि दी गई है, वो पहले से कईं गुना ज्यादा है.
PM Modi ने इस दौरान विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, आज की पीढ़ी को जानना जरूरी है कि बिहार दो दशक पहले किस तरह हताशा में डूबा हुआ था. RJD और कांग्रेस के राज में विकास पर ब्रेक था, गरीब का पैसा गरीब तक पहुंचना असंभव था. जो शासन में थे, उनमें बस यही सोच थी कि कैसे गरीब के हक का पैसा लूट लें. बिहार असंभव को भी संभव बनाने वाले वीरों की धरती है. आप लोगों ने इस धरती को RJD और कांग्रेस की बेड़ियों से मुक्त किया, असंभव को संभव बनाया. उसी का परिणाम है कि आज बिहार में गरीब कल्याण को योजनाएं सीधे गरीबों तक पहुंच रही हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा, पिछले 11 वर्षों में पीएम आवास योजना के तहत देश में गरीबों के लिए 4 करोड़ से भी ज्यादा घर बनाए गए हैं. इनमें से करीब 60 लाख घर अकेले बिहार में बने हैं. हमारे अकेले मोतिहारी जिले में ही 3 लाख के करीब गरीब परिवारों को पक्के घर मिलें हैं और गिनती लगातार बढ़ रही है.
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा- आज बिहार के मोतिहारी से हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर अत्यंत प्रसन्न हूं. राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध है.
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के मोतिहारी में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.
बता दें कि बिहार दौरे से पहले पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया. उन्होंने कहा कि बिहार की विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है. सुबह करीब 11.30 बजे मोतिहारी में कनेक्टिविटी, आईटी और स्टार्टअप से जुड़े राज्य के कई प्रोजेक्ट के उद्घाटन शिलान्यास करने का सौभाग्य मिलेगा. इससे यहां के लोगों के लिए अवसरों के अनेक द्वार खुलेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…