देश

पीएम मोदी आज गुजरात में मारुति सुजुकी की पहली वैश्विक इलेक्ट्रिक कार ‘ई-विटारा’ को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात (PM Modi In Gujarat) के अहमदाबाद में सुजुकी मोटर प्लांट का दौरा करेंगे, जहां वह हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का उद्घाटन करेंगे और मारुति सुजुकी के पहले वैश्विक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी), ई विटारा को जापान और कई यूरोपीय देशों सहित 100 से अधिक देशों में निर्यात के लिए लॉन्च करेंगे.

पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

पीएमओ ने एक बयान में कहा, “26 अगस्त को सुबह करीब 10:30 बजे, प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद के हंसलपुर में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का उद्घाटन करेंगे और 100 देशों में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन के निर्यात की शुरुआत करेंगे. इस अवसर पर वे एक सभा को भी संबोधित करेंगे.”

इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में तोशिबा, डेन्सो और सुजुकी के संयुक्त उद्यम, टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड का स्थानीय उत्पादन शुरू होगा. इससे बैटरी का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा अब देश में ही बनेगा, जो भारत के स्वच्छ ऊर्जा और विनिर्माण लक्ष्यों को बढ़ावा देगा.

यह भी पढ़ें- VIDEO: दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे पीएम मोदी, अहमदाबाद में उनके स्वागत के लिए ऐसे उमड़ा जनसैलाब

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने जनवरी 2025 में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में ‘ई-विटारा’ को प्रदर्शित किया था. कंपनी की चार भारतीय इकाइयों की कुल वार्षिक क्षमता 26 लाख यूनिट है और वित्त वर्ष 25 में इसने 3.32 लाख वाहनों का निर्यात किया और घरेलू बाजार में 19.01 लाख यूनिट बेचे. ‘ई-विटारा’ का वाणिज्यिक उत्पादन मंगलवार से हंसलपुर प्लांट में शुरू होगा.

इस उपलब्धि के साथ, भारत अब सुजुकी के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का वैश्विक विनिर्माण केंद्र बन जाएगा. ये पहल सरकार के भारत को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, उन्नत विनिर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास में वैश्विक केंद्र बनाने के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप हैं. यह हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे (PM Modi In Gujarat)

इसके अलावा, रेलवे के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi In Gujarat) लगभग 1,400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जिसमें 65 किमी महेसाना-पालनपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए 530 करोड़ रुपए की परियोजना शामिल है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

13 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

15 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

25 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago