Bharat Express DD Free Dish

VIDEO: दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे पीएम मोदी, अहमदाबाद में उनके स्वागत के लिए ऐसे उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Road Show in Ahmedabad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में भव्य रोड शो किया. उन्‍होंने अहमदाबाद में भव्य रोडशो किया, जो नरोदा से निकोल तक 3 किलोमीटर लंबा था. यहां देखिए पीएम मोदी के स्वागत के लिए कैसे उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Road Show in Ahmedabad

PM Modi Road Show in Ahmedabad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. शनिवार को उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरुआत अहमदाबाद में भव्य रोड शो से की, जहां सड़कों पर लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. उन्‍होंने अहमदाबाद में भव्य रोडशो किया, जो नरोदा से निकोल तक 3 किलोमीटर लंबा था. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनका स्वागत करने पहुंचे.

पीएम मोदी ने कहा कि ‘आप सभी आज दुनिया में आर्थिक स्वार्थ वाली जो राजनीति हो रही है, उसे भी देख रहे हैं. मैं अमदाबाद की इस धरती से अपने लघु उद्यमियों से कहूंगा…दुकानदारों से कहूंगा… किसानों-पशुपालकों कहूंगा…मोदी के लिए आपका हित सर्वोपरि है. मेरी सरकार लघु उद्मियों का, किसानों का…पशुपालकों का अहित नहीं होने देगी.

इस मौके पर पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने घरों का लोकार्पण किया और करीब 5,477 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी.

यहां देखिए पीएम मोदी के स्वागत के लिए कैसे उमड़ा जनसैलाब

अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभर में गणेशोत्सव का अद्भुत उत्साह है और इसी पावन अवसर पर गुजरात के विकास से जुड़ी कई योजनाओं का श्रीगणेश हुआ है. उन्होंने कहा, ‘मेरा सौभाग्य है कि आज मैं विकास की अनेक परियोजनाओं को जनता के चरणों में समर्पित कर रहा हूं.’

PM Modi Road Show in Ahmedabad Photos

‘गणपति’ और ‘स्वच्छता’ पर आधारित थीम

बता दें कि पीएम के रोडशो की थीम ‘गणपति’ और ‘स्वच्छता’ पर आधारित थी, जिसमें 12 स्टेज बनाए गए थे और पूरी सड़क रोशनी और थीमेटिक बैनरों से सजी हुई थी. मोदी का स्वागत गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया, जो मोदी के नेतृत्व में भारत को वैश्विक नेता बनाने की बात कही. रोडशो के बाद मोदी खोडलधाम मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया.

आतंकवाद पर सख्त रवैया अपनाते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हम आतंकवादियों और उनके आकाओं को कहीं भी छोड़ते नहीं हैं.” उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए बताया कि भारतीय जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर 22 मिनट में आतंकवादियों के ठिकानों को तबाह कर बदला लिया, जिसे पूरी दुनिया ने देखा. पीएम मोदी ने कहा कि दुश्मनों को पाताल से भी ढूंढकर खत्म करना गुजरात की धरती ने सिखाया है.

PM Modi Road Show in Ahmedabad

दूसरे देशों को निर्यात हो रहे हमारे मेट्रो कोच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में कहा, “कुछ महीने पहले मुझे दाहोद जाने का अवसर मिला, जहाँ उन्नत और शक्तिशाली इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव इंजन का उत्पादन किया जा रहा है. आज गुजरात ने एक और महत्वपूर्ण छलांग लगाई है, क्योंकि यहाँ निर्मित मेट्रो कोच दूसरे देशों को निर्यात किए जा रहे हैं. इसके अतिरिक्त, यह राज्य कारों और मोटरसाइकिलों के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए जाना जाता है, जहाँ भारतीय और वैश्विक दोनों कंपनियाँ अपने कारखाने स्थापित कर रही हैं. इससे पहले, गुजरात हवाई जहाज के कलपुर्जों के निर्माण में भी उतर चुका है. अब, वडोदरा में परिवहन विमानों का विकास भी शुरू हो गया है.”

PM Modi Road Show in Ahmedabad

‘दो मोहन की धरती गुजरात का महत्व’

पीएम मोदी ने गुजरात को ‘दो मोहन की धरती’ बताया- सुदर्शन चक्रधारी मोहन (भगवान कृष्ण) और चरखाधारी मोहन (महात्मा गांधी). श्री कृष्ण ने राष्ट्र रक्षा सिखाई, जहां सुदर्शन चक्र न्याय और सुरक्षा का ढाल है, जो दुश्मनों को दंडित करता है. गांधी ने स्वदेशी के माध्यम से समृद्धि का मार्ग दिखाया. पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत इन दोनों के रास्ते पर मजबूत हो रहा है, और गुजरात आत्मनिर्भर भारत की नींव है, जहां किसान, मछुआरे और पशुपालक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: जीएसटी में सुधार से दिवाली पर लोगों को मिलेगा खुशियों का डबल बोनस : प्रधानमंत्री मोदी

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read