देश

PM मोदी ने बिहार को दी 28 परियोजनाओं की सौगात, खुले वाहन पर सवार होकर सीएम नीतीश के साथ मंच तक पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के सीवान पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान पीएम मोदी ने सीवान जिले के जसौली में आयोजित एक कार्यक्रम में करीब 5,900 करोड़ रुपये की लागत से आवास, शहरी विकास, जल शक्ति, विद्युत और रेल से जुड़ी 28 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.

पीएम मोदी यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में सीवान, गोपालगंज और सारण सहित कई जिलों के लोग पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने इस मौके पर करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से वैशाली और देवरिया के बीच नई रेल लाइन परियोजना का उद्घाटन किया. साथ ही, इस रूट पर नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई.

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने पाटलिपुत्र से गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह वंदे भारत एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर और बेतिया होते हुए चलेगी. प्रधानमंत्री मोदी मढ़ौरा रेल इंजन फैक्ट्री में बने पहले निर्यात योग्य लोकोमोटिव को भी हरी झंडी दिखाई, जो अब गिनी गणराज्य को भेजा जाएगा. बताया जाता है कि यह लोकोमोटिव आधुनिक तकनीकों जैसे रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, एसी प्रपल्शन और माइक्रोप्रोसेसर कंट्रोल से लैस है.

छह सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स का भी उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री मोदी ने सिवान से नमामि गंगे योजना के तहत 1,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने छह सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स का भी उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने बिहार के विभिन्न शहरों में पानी की आपूर्ति, स्वच्छता और सीवेज परियोजनाओं के लिए 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली योजनाओं का शिलान्यास भी किया.

ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मोदी ने 500 मेगावाट ऑवर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की स्थापना की आधारशिला रखी. यह मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया और सिवान जैसे 15 ग्रिड सबस्टेशनों पर लगाई जाने वाली है. प्रत्येक सबस्टेशन में लगाई जाने वाली बैटरी की क्षमता 20 से 80 मेगावाट है. यह वितरण कंपनियों को महंगी दरों पर बिजली खरीदने से बचाएगा क्योंकि पहले से संग्रहीत बिजली को सीधे उपभोक्ताओं को वापस ग्रिड में भेजा जाएगा.

53,600 से अधिक लाभार्थियों को पहली किस्त की राशि हस्तांतरण

पीएम मोदी ने यहां प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बिहार में 53,600 से अधिक लाभार्थियों को पहली किस्त की राशि हस्तांतरण की जारी की और 6,600 से अधिक परिवारों को घरों की चाबियां सौंपी गई और गृह प्रवेश कराया. इस मौके पर सांकेतिक रूप से विभिन्न जिलों से आए पांच लोगों को पीएम मोदी ने चाबी सौंपी.

इससे पहले पीएम मोदी खुली गाड़ी पर सवार होकर लोगों के बीच से गुजरते हुए मंच तक पहुंचे. गाड़ी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उपस्थित रहे. इस दौरान पीएम मोदी पर पुष्प वर्षा होती रही और उपस्थित लोग ‘मोदी जिंदाबाद’ के नारे लगाते रहे. पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते रहे. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

10 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

10 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

1 hour ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

1 hour ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

2 hours ago