देश

गुजरात: PM मोदी ने मारुति सुजुकी के नए EV प्लांट का किया उद्घाटन, पहली कार को दिखाई झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के हंसलपुर में मारुति सुजुकी के नए EV प्लांट का उद्घाटन किया. वहां उन्होंने पहली कार ‘ई-विटारा’ को झंडी दिखाई. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, सुजुकी मोटर कॉप के प्रेसिडेंट टी सुजुकी भी मौजूद रहे.

मोटर वाहन बनाने वाली कंपनी सुजुकी ने देश में ही निर्मित अपनी पहली बैटरी इलेक्ट्रिक SUV “e-VITARA” को लॉन्च की है. पीएम मोदी के उद्घाटन के बाद अब “e-VITARA” मॉडल के पहले बैच का प्रोडक्शन भी शुरू हो जाएगा.

100 से अधिक देशों में होगी एक्सपोर्ट

भारत में बनी यह पहली e-SUV न सिर्फ भारत बल्कि जापान और यूरोप सहित 100 से अधिक देशों में एक्सपोर्ट की जाएगी. जिससे भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर को बड़ा बूस्ट मिलने की संभावना है.

कर विशेषज्ञ मुकेश पटेल ने इसे खास दिन बताया

प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय कर विशेषज्ञ, लेखक और वक्ता मुकेश पटेल ने इसे गुजरात के लिए गौरव का क्षण बताया. उन्होंने कहा कि ये गुजरात के लिए गौरव का दिन है. क्योंकि गुजरात और जापान की दोस्ती इतने सालों से गहरी रही है. आज इस दोस्ती का सबसे खास दिन है.

उन्होंने आगे कहा कि, मारुति सुजुकी यहां “e-VITARA” कार का प्रोडक्शन करेगी. इस प्लांट में बनी गाड़ियों को जापान सहित 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा. उन्होंने कहा कि, गुजरात में हुआ यह प्रयोग मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं को सफल करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

ये भी पढ़ें- कैसे एक गलती ने ब्लैकबेरी को अर्श से फर्श पर पहुंचा दिया? कभी माना जाता था स्मार्टफोन की दुनिया का बेताज बादशाह

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

मारुति सुजुकी के इस प्लांट के उद्घाटन को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि, भारत की आत्मनिर्भरता और ग्रीन मोबिलिटी हब बनने की दिशा में आज का दिन बेहद खास है.

पीएम मोदी ने बताया कि इस EV का 100 से ज्यादा देशों में निर्यात किया जाएगा. बैटरी इकोसिस्टम को बड़ा प्रोत्साहन देने के लिए गुजरात के एक संयंत्र में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड्स का भी उत्पादन शुरू किया जाएगा.

बता दें कि, आज पीएम मोदी मारुति सुजुकी के इस प्लांट से ही कारों से भरी एक मालगाड़ी सेवा को भी झंडी दिखाएंगे.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

33 seconds ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

5 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

31 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

34 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago