PM Modi ने सोमवार को दिल्ली बीजेपी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी का दफ्तर हमारे लिए सिर्फ एक इमारत नहीं बल्कि एक देवालय है. उन्होंने कहा कि यह दफ्तर हमें जमीन से जोड़े रखता है और कार्यकर्ताओं के त्याग से ही पार्टी मजबूत हुई है.
पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्रि के पावन दिनों में दिल्ली बीजेपी को नया कार्यालय मिला है जो शुभ संकेत है. उन्होंने बताया कि बीजेपी की स्थापना को 45 साल हो चुके हैं लेकिन इसकी जड़ें 1951 में जनसंघ के रूप में पड़ी थीं. 1980 में जब बीजेपी बनी तब दिल्ली इकाई के पहले अध्यक्ष वीके मल्होत्रा थे. उन्होंने कहा कि दिल्ली और बीजेपी का रिश्ता सिर्फ एक शहर और पार्टी का नहीं बल्कि सेवा, संस्कार और साथ निभाने का है.
प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि जनसंघ के समय से ही पार्टी ने दिल्ली के लोगों की सेवा की है. आपातकाल के दौरान जनसंघ के नेताओं ने दिल्लीवासियों के साथ मिलकर सरकारी दमन के खिलाफ संघर्ष किया. 1984 के सिख दंगों के समय दिल्ली बीजेपी ने सिख भाइयों की रक्षा की और उनके साथ खड़ी रही.
पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने देश में सुशासन का नया मॉडल पेश किया है. उन्होंने बताया कि “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र के साथ सरकार आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि 2014 से पहले इनकम टैक्स की स्थिति ऐसी थी कि 2 लाख कमाने वाले पर टैक्स लगता था, लेकिन आज 12 लाख तक की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं है. उन्होंने बताया कि पहले 1 लाख खर्च पर 25 हजार टैक्स देना पड़ता था, लेकिन अब नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स के चलते सिर्फ 6 हजार टैक्स देना होता है.
इसे भी पढ़ें-मेहनत और ईमानदारी से बनते हैं रास्ते…गुजरात के राज्यपाल देवव्रत ने AVM-अहमदाबाद के छात्रों को दी प्रेरणा
प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली बीजेपी की पहचान जनसरोकार और जनसुनवाई से होनी चाहिए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि नए कार्यालय में बैठकर जो भी निर्णय लिए जाएं, उनमें सेवा भाव होना चाहिए. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और दिल्ली बीजेपी अगर मिलकर काम करें, तो दिल्ली का नव निर्माण और विकास का सपना जरूर साकार होगा.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…