देश

पीएम मोदी ने जनता से कराया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, कहा- ‘ये आपकी अमानत है’

PM Modi Inaugurates Jewar Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि यह उद्घाटन वे नहीं कर रहे हैं, बल्कि कार्यक्रम में उपस्थित जनता कर रही है. यह एयरपोर्ट युवाओं के भविष्य को उड़ान देने वाला है. पीएम मोदी ने एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद जनता से ही एयरपोर्ट का उद्घाटन कराया.

पीएम मोदी मोबाइल फोन की फ्लैस लाइट जलाने का अनुरोध करते हुए कहा कि मैंने सिर्फ पर्दा हटाया है. मैं चाहता हूं कि इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग करें. इसलिए आप अपने मोबाइल फोन निकालकर फ्लैस लाइट जलाएं और इसका उद्घाटन करें. इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित समर्थकों ने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाई. प्रधानमंत्री ने जनता से कहा-

‘आप इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कर रहे हैं. ये आपकी (जनता) की अमानत है. ये आपका भविष्य है और आपका पुरूषार्थ है. इसलिए उद्घाटन भी आपके हाथों से हो रहा है.’

‘विकसित यूपी-विकसित भारत’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज हम ‘विकसित यूपी-विकसित भारत’ अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा प्रदेश देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाले राज्यों में से एक हो गया है. आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं, जिनमें एक यह कि एयरपोर्ट के शिलान्यास करने का अवसर मुझे मिला था और उद्घाटन का सौभाग्य भी मिला है. मैंने इस सौभाग्य को आपके साथ बांट दिया है. दूसरा यह कि जिस उत्तर प्रदेश ने मुझे सांसद बनाया, उस उत्तर प्रदेश की पहचान के साथ भव्य एयरपोर्ट का भी नाम जुड़ गया है.

उन्होंने कहा कि नोएडा के इस एयरपोर्ट से आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर और फरीदाबाद जैसे शहरों को बड़ा लाभ होने वाला है. यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों, छोटे और लघु उद्योगों और यहां के नौजवानों के लिए अनेक नए अवसर लेकर आने वाला है. यहां से दुनिया के लिए विमान तो उड़ेंगे, साथ ही यह ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ की उड़ान का भी प्रतीक बनेगा.

पीएम मोदी ने कहा कि मैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को इस एयरपोर्ट के लिए बधाई देता हूं. आज का यह कार्यक्रम भारत के नए मिजाज का प्रतीक है. आप सभी देख रहे हैं कि आज पूरा विश्व कितना चिंतित है. संकट के इस समय में भी भारत ने अपने विकास को जारी रखा है.

ये भी पढ़ें: सियासत से कैसे बचा जेवर एयरपोर्ट? जानें 25 साल, 3 PM, 6 CM और राजनाथ सिंह के सपने की कहानी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का चौथा प्रोजेक्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करूं तो पिछले कुछ सप्ताह में ही यह चौथा बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसका शिलान्यास या लोकार्पण हुआ है. कुछ ही सप्ताह में नोएडा में बहुत बड़ी सेमीकंडक्टर फैक्ट्री की शिलान्यास हुआ. देश की पहली दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन ने गति पकड़ी. इसी कालखंड में मेरठ मेट्रो का विस्तार किया गया. इतने कम समय में आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का आप सभी के हाथों से उद्घाटन भी हो गया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! क्या दिवाली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA Hike) का…

22 minutes ago

UN में PAK की शर्मनाक हरकत! भारत ने प्रोपेगैंडा को किया ध्वस्त, बोले- ‘कश्मीर हमारा था, है और रहेगा’

India UNGA: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद पर रिपोर्ट की निष्पक्षता पर सवाल उठाए…

29 minutes ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी में सरकारी नौकरी का शानदार मौका! 126 पदों पर निकली सीधी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के 126 पदों पर निकली…

44 minutes ago

दिल्ली में प्रदूषण का वार: DMRC का बड़ा कदम, आज से दिल्ली मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे

राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और GRAP-1 की पाबंदियों के बीच DMRC ने यात्रियों की…

1 hour ago

‘नक्सलवाद का खात्मा और मजबूत सुरक्षा’: जन्मदिन पर पीएम मोदी ने अमित शाह के काम को किया सलाम

Amit Shah Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने उनके…

1 hour ago