लीगल

दिल्ली हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी; जन्मपत्री या वैक्सीनेशन कार्ड उम्र का सबूत नहीं, आरोपी को मिली राहत

दिल्ली हाई कोर्ट ने जन्मप्रमाण पत्र को लेकर एक बड़ा टिप्पणी किया है. कोर्ट ने 16 साल की लड़कीं के.अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को बरी किए जाने के फैसले को बरकरार रखते हुए कहा कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत आने वाले मामलों में पीड़ित की उम्र ही सबसे अहम सवाल होता है.

जन्मपत्री या वैक्सीनेशन कार्ड उम्र का सबूत नहीं

कोर्ट ने कहा कि जन्मपत्री और वैक्सीनेशन कार्ड किसी को उम्र का सबूत नहीं माना जा सकते है. ऐसे में आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है. जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंदर डुडेजा की पीठ ने एक मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि पॉक्सो एक्ट के तहत आने वाले मामलों में पीड़िता की उम्र ही अहम सवाल होता है.

लेकिन इस मामले में लड़की के माँ-बाप न तो उसकी जन्म की तारीख बता पाए और न ही कोर्ट में उसका असली जन्म प्रमाण पत्र पेश किए.

निष्कर्षो में अवैधता नहीं

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष प्रतिवादी के दोष को संदेह से परे साबित करने में विफल रहा है. ट्रायल कोर्ट के निष्कर्षो में ऐसा कोई अवैधता नहीं है, जिसमें हस्तक्षेप की जरूरत हो. अभियोजन पक्ष के मुताबिक जनवरी 2013 में आरोपी के एक नाबालिग किशोरी का अपहरण किया था, जिसकी उम्र उस समय 16 साल बताई गई थी. किशोरी के घर फोन करने के बाद उसे अमृतसर से बरामद किया गया था.

क्या थे आरोप?

पुलिस ने आरोपी को अमृतसर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर उसपर भारतीय दंड संहिता के तहत अपहरण, बलात्कार, पॉक्सो साबित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था.

निचली अदालत में चल रही ट्रायल के दौरान आरोपी ने कोर्ट को बताया कि उसे इस मामले में झूठे फंसाया गया है. जुलाई 2019 में निचली अदालत ने आरोपी को सभी आरोपों से बरी कर दिया था, जिसके खिलाफ राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में अपील दायर की थी.

ये भी पढ़ें: यूपी गैंगेस्टर एक्ट के संविधान वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की पीठ करेगी सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

8 minutes ago

पूर्वांचल में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा है अदाणी फाउंडेशन

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…

41 minutes ago

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

1 hour ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, पूरी रात बैठ DM ने करवाया सही, देखें वीडियो

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

1 hour ago

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

2 hours ago