देश

दमन को 2,970 करोड़ की सौगात: पीएम मोदी ने किया नमो एयरपोर्ट के नए टर्मिनल और नमो अस्पताल का उद्घाटन

दमन को विकास परियोजनाओं की मिली सौगात, पीएम मोदी ने नमो एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दमन में लगभग 2,970 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवाओं, पर्यटन और बुनियादी ढांचे को नई गति देना है. इस दौरान प्रधानमंत्री ने नमो एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया, जिससे दमन और पूरे केंद्र शासित प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा.

प्रधानमंत्री ने नमो अस्पताल का भी उद्घाटन किया. इसके अलावा आइकॉनिक ब्रिज, दमन कन्वेंशन सेंटर और निफ्ट कैंपस जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई. वहीं लक्षद्वीप के कल्पेनी और कदमत द्वीपों में आधुनिक मल्टीपर्पज जेटी और पोर्ट सुविधाओं के निर्माण की भी शुरुआत की गई.

दमन बना ‘मिनी इंडिया’, सपने हो रहे साकार

संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दमन आज ‘मिनी इंडिया’ का जीवंत उदाहरण बन चुका है, जहां देश के विभिन्न हिस्सों के लोग रहते हैं और भारत की विविधता की सुंदर झलक दिखाई देती है. दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव के लोगों ने दशकों तक विकास के सपने देखे थे और आज वे सपने साकार होते दिखाई दे रहे हैं. कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और शहरी बुनियादी ढांचे से जुड़ी नई परियोजनाएं लोगों का जीवन आसान बनाएंगी और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेंगी.

उन्होंने देश की आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2025-26 में भारत ने 7.7 प्रतिशत की विकास दर हासिल की है, जबकि 31 मार्च को समाप्त तिमाही में यह दर 7.8 प्रतिशत रही. मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और गरीब कल्याण योजनाओं की वजह से भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है. भारत वैश्विक चुनौतियों के बावजूद ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ता रहेगा.

सौर ऊर्जा में ऐतिहासिक उपलब्धि और रूफटॉप सोलर का लाभ

पीएम मोदी ने कहा कि यह केंद्र शासित प्रदेश सरकारी भवनों में 100 प्रतिशत सौर ऊर्जा उपयोग करने की उपलब्धि हासिल कर चुका है. दीव में दिन के समय बिजली की पूरी मांग सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है. साथ ही रूफटॉप सोलर प्लांट के जरिए लोगों को अतिरिक्त आय का अवसर भी मिल रहा है.

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा सुधार, गरीबों को मिल रहा मुफ्त इलाज

स्वास्थ्य क्षेत्र का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार के लिए विकास का असली पैमाना गरीबों के जीवन में सुधार है. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गरीब परिवारों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है. पहले इस क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं थीं, लेकिन अब मेडिकल कॉलेज और पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल शिक्षा की सुविधा उपलब्ध है. सिलवासा के बाद अब दमन में भी नमो अस्पताल शुरू हो गया है.

पर्यटन क्षेत्र में अभूतपूर्व उछाल और ‘ब्लू इकोनॉमी’ को मजबूती

पर्यटन को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन पर विशेष ध्यान दे रही है. ‘देखो अपना देश’ जैसे अभियानों ने लोगों को देश की विविधता जानने के लिए प्रेरित किया है. हेरिटेज टूरिज्म, बीच टूरिज्म, इको टूरिज्म, और एडवेंचर टूरिज्म जैसे क्षेत्रों को नई ऊर्जा मिल रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर क्षेत्र हैं और पर्यटन की असीम संभावनाएं रखते हैं.

ये भी पढ़ें: अमित शाह का बड़ा बयान: ‘त्रिपुरा, बंगाल और बिहार में नहीं होने देंगे जनसांख्यिकीय बदलाव’

वर्ष 2021 में यहां लगभग 6 लाख पर्यटक आए थे, जबकि 2025 में यह संख्या बढ़कर करीब 50 लाख तक पहुंच गई. ब्लू इकोनॉमी को मजबूत बनाने के लिए आधुनिक पोर्ट और समुद्री बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है. लक्षद्वीप में शुरू की गई नई परियोजनाएं वहां की अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी को नई दिशा देंगी तथा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और ब्रह्म योग का दुर्लभ संयोग, जानें राहुकाल चौघड़िया मुहूर्त समेत पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन कृष्ण चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि और चतुर्दशी…

11 minutes ago

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

8 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

8 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

9 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

9 hours ago