रिपोर्ट: राजीव तिवारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के पुणे शहर को लगभग ₹21,800 करोड़ की लागत वाली ऐतिहासिक मेट्रो रेल परियोजनाओं का तोहफा सौंपेंगे. प्रधानमंत्री मंगलवार दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समारोह में शामिल होकर इन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इस मेगा प्रोजेक्ट से पुणे में सार्वजनिक परिवहन का कायाकल्प होगा और वर्षों से ट्रैफिक जाम की समस्या झेल रहे लाखों आईटी प्रोफेशनल्स और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी.
What makes Pune Metro’s new Pink Line so special?
23 km connecting Hinjewadi’s IT hub with Shivajinagar.
Operated by women.
Almost a third of the electricity needs planned from solar energy.
Tomorrow, this Rs. 8,300 crore infra enhancement will be inaugurated!
A significant boost to ‘Ease of Living’ for Pune!
https://t.co/sPMa94JF6k
— Narendra Modi (@narendramodi) November 2, 2026
इस दौरान प्रधानमंत्री ₹8,300 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार 23.2 किलोमीटर लंबी पुणे मेट्रो लाइन-3 (पिंक लाइन) का आधिकारिक उद्घाटन करेंगे. यह कॉरिडोर मान और प्रमुख आईटी हब हिंजेवाड़ी को शिवाजीनगर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट स्टेशन से जोड़ेगा. डिस्ट्रिक्ट कोर्ट स्टेशन पर यह लाइन महामेट्रो की मौजूदा लाइन-1 (पिंपरी चिंचवाड़-स्वारगेट) और लाइन-2 (वनाज़-रामवाड़ी) के साथ इंटरचेंज प्रदान करेगी. इस रूट पर यात्री सेवाएं 4 नवंबर की सुबह 6 बजे से शुरू होंगी, जिसके तहत पहले चरण में 17 स्टेशनों को खोला जा रहा है.
पुणे मेट्रो लाइन-3 पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत नेशनल मेट्रो रेल पॉलिसी के अनुरूप विकसित देश की पहली परियोजना है. महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करते हुए इस पूरी लाइन का संचालन करीब 100 महिला ट्रेन ऑपरेटरों द्वारा किया जाएगा. पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से इसमें 7.60 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित की गई है, जिससे मेट्रो की कुल बिजली जरूरत का 30 फीसदी हिस्सा सोलर पावर से पूरा होगा. इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए एक कॉमन मोबिलिटी टिकटिंग ऐप भी शुरू किया गया है.
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री पुणे मेट्रो के दूसरे चरण (फेज-2) का भी शिलान्यास करेंगे. करीब ₹13,500 करोड़ की लागत से बनने वाले इस चरण में मेट्रो लाइन 2A (वनाज़ से चांदनी चौक), 2B (रामवाड़ी से वाघोली/विट्ठलवाड़ी), 4 (खड़कवासला से खराड़ी) और 4A (नल स्टॉप से वारजे-माणिक बाग) शामिल हैं. यह विस्तार खड़की, खराड़ी, हड़पसर, स्वारगेट, नांदेड़ सिटी और पुणे कैंटोनमेंट जैसे सघन इलाकों को निर्बाध कनेक्टिविटी देगा, जिससे शहर के रिहायशी, शैक्षणिक और कमर्शियल हब्स आपस में तेजी से जुड़ सकेंगे.
Dhanteras 2026: धनतेरस 2026 पर कुछ वस्तुओं का लेनदेन अशुभ माना जाता है. जानिए क्यों…
Mirzapur Politics: मिर्जापुर की सियासी गद्दी की जंग तेज हो गई है. अनुप्रिया पटेल को…
वडोदरा की कलाकार शाहेना गांधी ने प्राकृतिक अगेट पत्थरों से बनी 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' और…
पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के बाद सियासी हलचल कुछ कम जरूर हुई है, लेकिन…
Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच CAQM ने GRAP-2 लागू कर दिया…
Amit Shah Target Rahul Gandhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में पदयात्रा के…