शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक का उद्घाटन
PM Modi In Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक एवं जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने संग्रहालय का अवलोकन भी किया. यह संग्रहालय भारत के वीर जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, संघर्ष और बलिदान की गौरवशाली गाथा को दर्शाता है.
इस संग्रहालय में 14 जनजातीय विद्रोहों की कहानियां, शहीद गेंद सिंह और भगवान बिरसा मुंडा जैसे जनजातीय नायकों की मूर्तियां, सेल्फी जोन और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं शामिल हैं. इस संग्रहालय का निर्माण 50 करोड़ रुपये की लागत से 10 एकड़ भूमि पर किया गया है.
यह संग्रहालय छत्तीसगढ़ के पहले डिजिटल संग्रहालय के रूप में जाना जाता है, जो जनजातीय समुदायों की विरासत और देशभक्ति को संरक्षित करता है. प्रवेश द्वार पर सरगुजा के कारीगरों द्वारा लकड़ी की नक्काशी और पवित्र साल, महुआ और साजा के पेड़ों की प्रतिकृतियां हैं, जिनकी पत्तियों पर जनजातीय विद्रोहों की कहानियां दर्ज हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संग्रहालय को जनजातीय समुदायों के योगदान को याद रखने और प्रेरणा लेने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया.
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…