प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कर्नाटक के ऐतिहासिक शहर मैसूरु पहुंचे, जहां उन्होंने रामकृष्ण विद्याशाला परिसर में बने स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र और विवेका स्मारक का उद्घाटन किया. यह स्मारक स्वामी विवेकानंद की मैसूरु यात्रा की यादों को संजोने के उद्देश्य से तैयार किया गया है.
प्रधानमंत्री के मैसूरु पहुंचने पर हेलीपैड पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को शॉल और फूलों का गुलदस्ता भेंट किया. इस मौके पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत भी मौजूद रहे.
विवेका स्मारक का निर्माण स्वामी विवेकानंद की वर्ष 1892 में हुई मैसूरु यात्रा की स्मृति में किया गया है. माना जाता है कि शिकागो में 1893 में आयोजित विश्व धर्म संसद में अपने ऐतिहासिक भाषण से पहले स्वामी विवेकानंद ने भारत भ्रमण के दौरान कई महत्वपूर्ण स्थानों की यात्रा की थी. मैसूरु भी उनकी आध्यात्मिक और वैचारिक यात्रा का एक अहम पड़ाव रहा था.
प्रधानमंत्री मोदी ने रामकृष्ण आश्रम पहुंचकर इस स्मारक का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने रामकृष्ण आश्रम स्कूल का दौरा भी किया. कार्यक्रम पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री विशेष विमान से मैसूरु एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए.
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए मैसूरु में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी. शहर के कई हिस्सों में पुलिस बल की भारी तैनाती की गई और वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए यातायात में बदलाव किया गया.
सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी दक्षिण क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) एम.बी. बोरलिंगैया की निगरानी में रही. प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. इनमें एक पुलिस अधीक्षक, एक पुलिस कमिश्नर, चार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 18 इंस्पेक्टर, 40 सब-इंस्पेक्टर, 550 पुरुष पुलिसकर्मी, 350 महिला पुलिसकर्मी और 250 होमगार्ड शामिल थे.
रामकृष्ण आश्रम, ओवल ग्राउंड, मैसूरु एयरपोर्ट और प्रधानमंत्री के काफिले के पूरे रास्ते पर सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया. वीवीआईपी आवागमन को सुचारू रखने के लिए शहर की 12 प्रमुख सड़कों पर कुछ समय के लिए यातायात बंद किया गया और कई जगहों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किया गया.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…