EPFO PF Claim: अगर आप भी नौकरीपेशा हैं और पीएफ (PF) का पैसा निकालने के लिए हफ्तों तक इंतजार करने से परेशान रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. अब तक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी की EPFO को क्लेम करने पर पैसों को खाते में आने में 10 से 15 दिन का समय लग जाता था. लेकिन अब क्लेम सैटलमेंट की प्रक्रिया को बेहद आसान और तेज किया जाने वाला है. आने वाले दिनों में पीएफ का पैसा निकालने का क्लेम या तो उसी दिन या ज्यादा से ज्यादा 24 से 48 घंटों में सेटल हो जाएगा.
EPFO के सेंट्रल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (CPFC) रमेश कृष्णमूर्ति ने बताया कि संगठन ने क्लेम सैटलमेंट के पुराने सभी पेंडिंग मामलों को लगभग खत्म कर दिया है.
अब नई व्यवस्था के तहत 90 फीसदी क्लेम ऑटो-सेटल हो रहे हैं. पहले जहां KYC पूरा होने के बाद भी पैसे आने में 7 से 15 दिन लग जाते थे, वहीं अब दो दिन के भीतर पैसा अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा.
इतना ही नहीं, जल्द ही PF क्लेम का पैसा सीधे आपके UPI से जुड़े बैंक खाते में भेजा जाएगा. EPFO इसके लिए BHIM ऐप के जरिए क्लेम सैटलमेंट सुविधा शुरू करने जा रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि यह सिस्टम अगले एक महीने के भीतर लागू हो जाएगा.
EPFO ने पूरे देश के डेटाबेस को एक जगह यानी सेंट्रलाइज्ड आईटी सिस्टम (CITES) से जोड़ दिया है. अब किसी विशेष क्षेत्रीय कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी. आप देश के किसी भी अधिकृत केंद्र से बैंकिंग सेवाओं की तरह EPFO की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे.
रही बात ब्याज दर की, तो हाल ही में सरकार ने 8.25% की दर से करीब 1.44 लाख करोड़ रुपये का ब्याज सदस्यों के खातों में ट्रांसफर कर दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…