देश

जल संकट पर जानिए पीएम मोदी के 4 बड़े विजन, बदल देंगे देश में पानी की तस्वीर

देश में जल संकट से निपटने और हर घर तक साफ पानी पहुंचाने के लिए मोदी सरकार आज (2 सितंबर 2026) एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) आज शाम लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में जल शक्ति मंत्रालय के पहले ‘विभागीय शिखर सम्मेलन’ के समापन सत्र में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी इस महा-सम्मेलन में सभा को संबोधित करेंगे और जल संरक्षण को लेकर देश को एक नया विजन देंगे.

सहकारी संघवाद की नई मिसाल

1-2 सितंबर को आयोजित हो रहा यह दो दिवसीय शिखर सम्मेलन अपने आप में बेहद खास है, क्योंकि यह प्रधानमंत्री द्वारा परिकल्पित विभागीय सम्मेलनों की श्रृंखला का पहला आयोजन है. इसका मुख्य उद्देश्य ‘टीम इंडिया’ (Team India) की भावना को मजबूत करना और केंद्र व राज्यों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है. इस मंच पर केंद्र और राज्य सरकारों के राजनीतिक नेतृत्व के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी एक साथ बैठकर राष्ट्रीय प्राथमिकताओं पर चर्चा कर रहे हैं.

इन 4 बड़े ‘टारगेट’ पर रहेगा फोकस

  • जल अवसंरचना परियोजनाओं का समय पर कार्यान्वयन: लटकी हुई परियोजनाओं में तेजी लाना
  • जल संचय जन भागीदारी (Catch the Rain): पानी बचाने के लिए आम जनता की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करना
  • पेयजल प्रणालियों की स्रोत स्थिरता: पानी के स्रोतों को सूखने से बचाना और उन्हें लंबी अवधि के लिए सस्टेनेबल बनाना
  • जल जीवन मिशन 2.0: इसके तहत ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजनाओं के बेहतर संचालन और रखरखाव (O&M) पर फोकस करना

ठोस और समयबद्ध कार्रवाई की उम्मीद

इस पहल का सबसे बड़ा लक्ष्य राष्ट्रीय लक्ष्यों के लिए ‘साझा जिम्मेदारी’ तय करना है. सरकार का प्रयास है कि इन विचार-विमर्शों के जरिए शासन और सेवा वितरण (Service Delivery) में मापने योग्य (Measurable) सुधार हो सके. उम्मीद जताई जा रही है कि आज पीएम मोदी के संबोधन के बाद ग्रामीण पेयजल सेवाओं की विश्वसनीयता और जल संरक्षण को लेकर एक बेहद ठोस, जवाबदेह और समयबद्ध कार्य योजना (Action Plan) जमीन पर उतरेगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

8 minutes ago