देश

काशी में ‘नारी शक्ति’ की हुंकार, पीएम मोदी देंगे 6332 करोड़ की विकास योजनाओं की महा-सौगात!

PM Modi Varanasi visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (28 अप्रैल) को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे. बाबतपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, यहां से वे हेलिकॉप्टर के जरिए बरेका पहुंचे और गेस्ट हाउस में थोड़ी देर विश्राम किया.

महिलाओं का है संचालन

शाम को बरेका मैदान में आयोजित ‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ में हजारों महिलाओं के शामिल होने की संभावना है. इस कार्यक्रम की खासियत यह है कि इसकी पूरी जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ में है. चाहे मंच संचालन हो या सुरक्षा व्यवस्था. मंच पर 44 महिलाएं मौजूद रहेंगी, जो सशक्तिकरण, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता जैसे मुद्दों को सामने रखेंगी.

इस आयोजन को काशी में महिलाओं का अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक जुटान माना जा रहा है. छात्राओं और महिलाओं की बड़ी भागीदारी इस कार्यक्रम को खास बना रही है. यह सम्मेलन समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और उनके नेतृत्व को भी दर्शाता है.

हजारों करोड़ की विकास परियोजनाएं शुरू

प्रधानमंत्री मोदी अपने इस दौरे में 6332 करोड़ रुपये से अधिक की 163 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इनमें सड़क, फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज, अस्पताल और शिक्षा से जुड़े कई काम शामिल हैं. साथ ही पेयजल, सीवरेज, स्वच्छता, खेल सुविधाएं और शहरी विकास के प्रोजेक्ट भी शुरू किए जाएंगे. इन योजनाओं से पूर्वांचल के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है.

किसानों और यात्रियों को भी मिला लाभ

दुग्ध उत्पादक किसानों को 105 करोड़ रुपये का बोनस सीधे उनके खातों में भेजा जाएगा. इसके अलावा दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी, जो बनारस से पुणे और अयोध्या से मुंबई के बीच चलेंगी. इससे यात्रा और कनेक्टिविटी आसान होगी.


ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड FTA का ऐतिहासिक सफर: टॉड मैक्ले ने पीएम मोदी के ‘मजबूत नेतृत्व’ को दिया श्रेय


प्रधानमंत्री का यह दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. एक तरफ महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जा रहा है, तो दूसरी ओर बड़े पैमाने पर विकास योजनाओं की शुरुआत हो रही है. यह दौरा काशी और पूरे पूर्वांचल के लिए नए अवसरों का संकेत देता है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago