Sonam Raghuvanshi Bail from Shillong Court: मध्य प्रदेश के इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर है. राजा की हत्या की मुख्य आरोपी उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी, जो जेल भेजी गई थी, उसे अब शिलांग के कोर्ट से जमानत मिल गई है.
सोनम पर आरोप है कि उसने शादी के कुछ ही दिनों बाद हनीमून के दौरान मेघालय के शिलांग में अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची थी.
यह घटना मई 2025 की है, जब इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की शादी सोनम से हुई थी. शादी के करीब 10 दिन बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे. वहां के सोहरा (चेरापूंजी) इलाके में राजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी.
शुरुआत में इसे हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए. मेघालय पुलिस ने दावा किया कि यह एक सोची-समझी हत्या थी, जिसकी मास्टरमाइंड खुद सोनम थी.
पुलिस ने इस मामले में सोनम के साथ-साथ राज कुशवाहा, आकाश राजपूत और विशाल सिंह को भी आरोपी बनाया था. पुलिस ने कोर्ट में करीब 790 पन्नों की चार्जशीट पेश की थी, जिसमें 90 गवाहों के बयान दर्ज थे. पुलिस के मुताबिक, सोनम ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था.
पिछले करीब एक साल से सोनम शिलांग की जेल में बंद थी. वहीं, उसका प्रेमी हत्यारोपी राज कुशवाहा अभी जेल में है.
सोनम की ओर से पहले भी कई बार जमानत याचिका दायर की गई थी, जिसे कोर्ट ने गंभीर आरोपों के चलते खारिज कर दिया था. हालांकि, अब लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें जमानत मिल गई है. राजा के परिवार ने सोनम को जमानत मिलने की पुष्टि की है. इस फैसले के बाद अब एक बार फिर यह मामला चर्चा में आ गया है.
यह भी पढ़ें: हर धार्मिक संस्था के लिए नियम जरूरी, अराजकता नहीं हो सकती: सुप्रीम कोर्ट
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…