देश

पीएम मोदी ने NDA सांसदों के साथ की बैठक, कहा- सुशासन और लोक कल्याण रहा एजेंडा

PM Modi Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सांसदों की एक बैठक में शामिल हुए. इस बैठक में सुशासन और लोक कल्याण पर केंद्रित मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बैठक से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी.

पीएम मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, “आज, एनडीए सांसदों की बैठक में शामिल हुआ, जिसमें हमने सुशासन और लोक कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने वाले पहलुओं पर सार्थक चर्चा की.”

संसदीय दल की बैठक

दरअसल, संसद भवन परिसर में मंगलवार को संसदीय दल की बैठक हुई थी. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, और एनडीए के अन्य सांसद भी शामिल हुए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संसद परिसर में हुई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया. एनडीए संसदीय दल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ के दौरान दिखाए गए भारतीय सशस्त्र बलों के अद्वितीय साहस और अटूट प्रतिबद्धता को सलाम किया. साथ ही, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के प्रति गहरी संवेदना और श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई.

‘अटूट प्रतिबद्धता को सलाम’

प्रस्ताव में कहा गया, “एनडीए संसदीय दल हमारे सशस्त्र बलों के अद्वितीय साहस और अटूट प्रतिबद्धता को सलाम करता है, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया. उनका साहस हमारे राष्ट्र की रक्षा के प्रति उनके अटूट समर्पण को दर्शाता है. हम पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए नागरिकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद एनडीए संसदीय दल ने चुनौतियों के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असाधारण नेतृत्व की प्रशंसा की. प्रस्ताव में कहा गया, “एनडीए संसदीय दल इस कठिन समय में प्रधानमंत्री के असाधारण नेतृत्व की सराहना करता है. उनके अटूट संकल्प, दूरदर्शी राजनेता और दृढ़ नेतृत्व ने न सिर्फ राष्ट्र को उद्देश्यपूर्ण दिशा दी है, बल्कि सभी भारतीयों के हृदय में एकता और गौरव की नई भावना भी जगाई है.”

यह भी पढ़िए: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वदेशी पहल का संकल्प: विश्व की आर्थिक उथल-पुथल में राह बनाना

आईएएनएस

Recent Posts

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

15 seconds ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

15 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

26 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

34 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago