देश

PM मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन पॉडकास्ट पर पाकिस्तान को लगाई लताड़, चीन और ट्रंप को लेकर किए सनसनीखेज खुलासे

मशहूर पॉडकास्टर और एआई रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को कड़ी लताड़ लगाई है. उन्होंने चीन-भारत रिश्तों, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी दोस्ती, और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी बात की.

भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “कहीं भी आतंकी हमले होते हैं, तो उनके तार पाकिस्तान से जुड़े होते हैं. हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान को समझ में आएगा. भारत शांति के लिए प्रतिबद्ध है. ओसामा बिन लादेन ने पाकिस्तान में शरण ली. पाकिस्तान की जड़ में आतंकवाद है. पाकिस्तान ने हमेशा भारत से संघर्ष का रास्ता चुना है.”

ट्रंप में निर्णय लेने की क्षमता- पीएम मोदी

इस पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में भी बातचीत की. उन्होंने बताया कि कैसे उनकी दोस्ती गहरी हुई. पीएम मोदी ने 2019 के अमेरिकी दौरे को याद करते हुए कहा, “हाउडी मोदी कार्यक्रम में जब मैं मंच पर बोल रहा था, तो ट्रंप मुझे सुन रहे थे. भाषण खत्म होने के बाद जब मैं उनके पास गया और कहा कि हम साथ में स्टेडियम का चक्कर लगाते हैं, तो वह तुरंत तैयार हो गए और मेरे साथ चल पड़े. अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा के प्रोटोकॉल के बावजूद यह करना आसान नहीं था. इस वक्त मैंने समझा कि ट्रंप में खुद निर्णय लेने की क्षमता है. मैं ‘भारत फर्स्ट’ वाला हूं और वह ‘अमेरिका फर्स्ट’ वाले हैं.”

भारत और चीन के संबंध पर पीएम मोदी की बात

पीएम मोदी ने भारत और चीन के रिश्तों पर भी बात की. उन्होंने कहा, “भारत और चीन का संबंध आज का नहीं है. दोनों देशों की पुरानी और समृद्ध संस्कृति है. आधुनिक दुनिया में भी हमारी महत्वपूर्ण भूमिका है. अगर हम इतिहास को देखें, तो भारत और चीन ने सदियों तक एक-दूसरे से सीखा है. पुराने रिकॉर्ड बताते हैं कि दुनिया की जीडीपी का 50 फीसदी से ज्यादा हिस्सा केवल भारत और चीन का हुआ करता था.”

भारत और चीन के बीच संबंधों में कोई संघर्ष नहीं था

पीएम मोदी ने आगे कहा, “हमारे और चीन के बीच पुराने समय में संघर्ष का कोई इतिहास नहीं मिलता था. हमेशा हम दोनों देश एक-दूसरे से सीखते रहते थे. कभी चीन पर बुद्ध का प्रभाव था, और यहां से वहां विचार गए थे. हम चाहते हैं कि भविष्य में हमारे संबंध ऐसे ही बने रहें. दो पड़ोसी देशों में कुछ न कुछ अंतर होता ही है, जैसे एक परिवार में भी कभी न कभी बहस होती है. हमारी कोशिश है कि हमारी बहस विवाद में न बदलें.”

चीन के साथ सीमा विवाद पर पीएम मोदी का बयान

पीएम मोदी ने चीन के साथ सीमा विवाद के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, “चीन के साथ हमारा सीमा विवाद हमेशा चलता रहता है. 2020 में सीमा पर जो घटनाएं हुईं, उससे हमारे बीच दूरियां बढ़ गईं. लेकिन हाल ही में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मेरी मुलाकात हुई, और उसके बाद से सीमा पर स्थिति में सुधार हुआ है. अब सीमा पर 2020 की तुलना में बहुत सुधार हुआ है. धीरे-धीरे हम पुराने विश्वास को फिर से स्थापित करेंगे, हालांकि इसमें समय लगेगा क्योंकि बीच में 5 साल का अंतराल आया था.”

प्रधानमंत्री मोदी के इस इंटरव्यू से यह स्पष्ट होता है कि वह भारत के समृद्ध इतिहास, शांति, और वैश्विक कूटनीति को लेकर प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने अपनी सरकार की विदेश नीति और वैश्विक रिश्तों पर अपने दृष्टिकोण को साझा किया, जो भविष्य में भारतीय राजनीति और कूटनीति को नया दिशा दे सकते हैं.


इसे भी पढ़ें- PM मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में कहा- “न आंख झुकाकर बात करेगा… मेरा हिंदुस्तान आंख मिलाकर बात करेगा”


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

49 seconds ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

6 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

20 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

23 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

46 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

50 minutes ago