देश

‘बचपन में RSS से जुड़ा, देश की सेवा का भाव वहीं से सीखा,’ Lex Fridman के पॉडकास्ट में बोले PM Modi

PM Modi on RSS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रसिद्ध अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन (Lex Fridman) की बातचीत का पॉडकास्ट रविवार को जारी हुआ. इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अपनी यात्रा, इसके मूल्यों और समाज में इसके योगदान पर खुलकर बात की.

लेक्स फ्रीडमैन ने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया कि आठ साल की उम्र में वह RSS से कैसे जुड़े और इस संगठन ने उनके विचारों को किस तरह प्रभावित किया?

इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बचपन के अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि उनके गांव में RSS की एक शाखा थी, जहां देशभक्ति के गीत गाए जाते थे. वे उन गीतों से बहुत प्रभावित हुए और इसी तरह संघ से जुड़ गए.

संघ से मिले जीवन के संस्कार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संघ ने उन्हें सिखाया कि जीवन में जो भी काम करें, वह देश की सेवा के लिए करें. चाहे वह पढ़ाई हो, व्यायाम हो या कोई अन्य गतिविधि, हर कार्य राष्ट्र के उत्थान के लिए होना चाहिए. उन्होंने बताया कि संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की भावना का प्रतीक है.

उन्होंने बताया कि आरएसएस अब अपनी 100वीं वर्षगांठ के करीब है. यह शायद दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है. करोड़ों लोग संघ जुड़े हुए हैं लेकिन इसे समझना इतना आसान नहीं है.

पीएम मोदी ने कहा कि संघ को सही मायनों में समझने के लिए उसके कार्यों को देखना जरूरी है. संघ लोगों को जीवन का उद्देश्य देता है और सेवा भावना को बढ़ावा देता है. उन्होंने बताया कि पिछले 100 वर्षों में RSS ने बिना किसी दिखावे के समाज की भलाई के लिए काम किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मेरा सौभाग्य है कि संघ से मुझे जीवन के संस्कार मिले.”

समाज में संघ की भूमिका

पीएम मोदी ने बताया कि संघ ने शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया है. उदाहरण के लिए, सेवा भारती नामक संगठन झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब लोगों की मदद करता है. संघ से प्रेरित वनवासी कल्याण आश्रम आदिवासी इलाकों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है.

उन्होंने यह भी बताया कि संघ द्वारा समर्थित विद्या भारती लगभग 25,000 स्कूल चला रहा है, जिससे लाखों बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है. इसके अलावा, भारतीय मजदूर संघ जैसे संगठन भी श्रमिकों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं.


ये भी पढ़ें- PM मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में कहा- “न आंख झुकाकर बात करेगा… मेरा हिंदुस्तान आंख मिलाकर बात करेगा”


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

5 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

52 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 hours ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago