देश

Kiren Rijiju ने विपक्ष पर घटिया राजनीति करने का लगाया आरोप, कहा- घटिया राजनीति छोड़कर विपक्ष को देश का साथ देना चाहिये

Kiren Rijiju on Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा में दिए गए भाषण पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मेरा मानना है कि आज लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद सवाल या संदेह की कोई बात नहीं बची है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सब कुछ स्पष्ट रूप से समझाया और सरकार की मंशा से अवगत कराया. उन्होंने यह भी बताया कि कैसे भारत पहले से कहीं अधिक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है. आज प्रधानमंत्री के भाषण के बाद मुझे लगता है कि विपक्ष अपनी घटिया राजनीति छोड़कर उनका और देश का साथ देगा. अगर प्रधानमंत्री के भाषण के बाद भी उनके मन में कोई सवाल है तो मैं कुछ नहीं कह सकता. मुझे बस उन पर तरस आता है. कांग्रेस द्वारा रचा गया नैरेटिव और पाकिस्तान में जो चल रहा है, दोनों बहुत मिलते-जुलते हैं.

चिदंबरम के बयान पर Kiren Rijiju ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा,

“प्रधानमंत्री ने सही कहा है कि संकीर्ण मानसिकता से बयान देने से कुछ हासिल नहीं होगा, सभी को राष्ट्रहित में सोचना चाहिए. अगर चिदंबरम जैसे पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पाकिस्तान को क्लीन चिट देने की कोशिश करेंगे, तो स्वाभाविक रूप से सभी को इस पर आपत्ति होगी.”

‘नरेंद्र मोदी दुनिया के शीर्ष नेता हैं’

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा में दिए गए भाषण पर भाजपा के राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने दिखा दिया कि नरेंद्र मोदी दुनिया के शीर्ष नेता हैं. उन्होंने देश को बताया कि जब अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने फोन किया, तब भी उन्होंने एक घंटे तक फोन नहीं उठाया. भारत आज वैश्विक स्तर पर एक मजबूत देश के तौर पर स्थापित है.

ये भी पढ़ें- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर संसद में मोदी का बड़ा बयान- पाकिस्तान को चेताया, अमेरिका को दिया करारा जवाब

भाजपा के राज्यसभा सांसद बृजलाल ने कहा कि आज राज्यसभा में सार्थक चर्चा हुई. संसद सुचारू रूप से चली और मैंने ऑपरेशन सिंदूर पर बात की. मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर ‘सिंदूर स्मारक’ बनाने की भी मांग की है.

– गांव शहर

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago