PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के लंदन पहुंचने पर वहां के भारतीय समुदाय द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान प्रवासी भारतीय हाथों में तिरंगा थामे भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे. लंदन में भारतीय समुदाय के द्वारा पीएम मोदी के स्वागत का एक वीडियो भी सामने आया है. जहां लोग पीएम मोदी के नारे लगा रहे हैं और पीएम मोदी उनका हाथ हिलाकर स्वागत कर रहे हैं.
इसको लेकर पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ तस्वीरें भी साझा की है. जिसमें उन्होंने कहा है कि ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के द्वारा किये गये स्वागत से मैं बहुत खुश हूं. पीएम मोदी ने कहा कि प्रवासी भारतीयों के द्वारा भारत के प्रति दिखाये गए स्नेह और जुनून से मैं बहुत खुश हूं. पीएम मोदी ने इसको लेकर कुछ तस्वीरें भी साझा की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह चौथा ब्रिटेन दौरा है. ब्रिटेन पहुंचने पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि, लंदन पहुंच गया हूं. यह यात्रा दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को बढ़ाने में काफी मददगार होगी. उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान हमारे लोगों के विकास और समृद्धि की ओर है. उन्होंने कहा कि वैश्विक प्रगति के लिए ब्रिटेन और भारत के बीच दोस्ती बहुत जरूरी है. गौरतलब है कि पीएम मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के न्योते पर ब्रिटेन पहुंचे हैं.
ये भी पढ़ें- PM Modi in Britain: किंग से मुलाकात, कीयर से सौदा…, PM Modi की ब्रिटेन यात्रा में छुपा है बड़ा संदेश
पीएम मोदी का ये दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर बातचीत निर्णायक मोड़ पर है. दोनों देशों के नेता ये कोशिश कर रहे हैं कि इस समझौते के जरिये दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते को नई उड़ान दी जाए. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान भारत और ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं
– भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…