Bharat Express DD Free Dish

PM Modi in Britain: किंग से मुलाकात, कीयर से सौदा…, PM Modi की ब्रिटेन यात्रा में छुपा है बड़ा संदेश

PM Modi: अपने ब्रिटेन दौरे के दौरान पीएम मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर से भी मुलाकात करेंगे. जहां दोनों नेता दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए चर्चा करेंगे. पीएम मोदी इस दौरे पर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय से भी भेंट करेंगे.

PM Modi in Britain: किंग से मुलाकात, कीयर से सौदा…, PM Modi की ब्रिटेन यात्रा में छुपा है बड़ा संदेश - भारत एक्सप्रेस

PM Modi UK visit में भारत-यूके व्यापार समझौता को लेकर अहम बातचीत, Modi London visit से India UK relations को नई मजबूती मिलने की उम्मीद।

PM Modi in Britain: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपनी आधिकारिक विदेश यात्रा के पहले चरण में बुधवार को ब्रिटेन पहुंचे. पीएम मोदी का ये दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर बातचीत निर्णायक मोड़ पर है. दोनों देशों के नेता ये कोशिश कर रहे हैं कि इस समझौते के जरिये दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते को नई उड़ान दी जाए. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान भारत और ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं.

अपनी ब्रिटेन यात्रा से पहले पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, यह यात्रा दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने में काफी मददगार साबित होगी. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हमारे लोगों की समृद्धि, विकास और रोज़गार सृजन को बढ़ावा देना होगा.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, वैश्विक प्रगति के लिए भारत-ब्रिटिश मित्रता एक मजबूत संगठन है.

PM Modi किंग चार्ल्स से भी करेंगे मुलाकात

अपने ब्रिटेन दौरे के दौरान पीएम मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर से भी मुलाकात करेंगे. जहां दोनों नेता दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए चर्चा करेंगे. ताकि भारत और ब्रिटेन के बीच बिजनेस और विकास को बढ़ाया जा सके. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी इस दौरे पर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय से भी भेंट करेंगे.

PM Modi की चौथी ब्रिटेन यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2014 के बाद से ये चौथी ब्रिटेन यात्रा है. इससे पहले पीएम मोदी 2015, 2018 और 2021 के ग्लासगो सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्रिटेन की यात्रा कर चुके हैं. वहीं ब्रिटेन के मौजूदा प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर से इस साल दो बार मुलाकात हो चुकी है. जिसमें पहली बार रियो डी जेनेरियो (G-20 शिखर सम्मेलन) और दूसरा कनाडा में आयोजित G-7 सम्मेलन में.

ये भी पढ़ें- India-China Border Peace Talks: भारत-चीन सीमा वार्ता का 34वां दौर संपन्न, दिल्ली में मिले दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल

FTA से भारत को क्या होगा फायदा?

भारत और यूके के बीच होने वाले FTA समझौते का उद्वेश्य दोनों देशों के बीच व्यापार के दौरान लगने वाले टैरिफ को खत्म करना या घटाना है. जिससे दोनों देशों के व्यापारियों को एक दूसरे के देशों में व्यापार करने की आजादी मिल सके. भारत और ब्रिटेन का लक्ष्य है कि दोनों देशों के बीच 2030 तक व्यापार 120 अरब डॉलर पहुंच जाए.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read