देश

‘सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाती हैं शिक्षाएं’, महावीर जयंती पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

PM Modi On Mahavir Jayanti 2026: जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती है. जंयती पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही प्रधानमंत्री आज गुजरात में महावीर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है-

‘भगवान महावीर जन्म कल्याणक के पवित्र अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान महावीर का जीवन और शिक्षाएं सत्य, अहिंसा और करुणा के मार्ग को प्रकाशित करती रहती हैं. उनके आदर्श आध्यात्मिक रूप से उत्थानकारी हैं और आज के समय में भी अत्यंत प्रासंगिक हैं. समानता और दयालुता पर उनका जोर हमें समाज के प्रति हमारी साझा जिम्मेदारी की याद दिलाता है.’

एक अन्य पोस्ट में लिखा है उन्होंने लिखा कि सत्य, सद्भाव, सद्व्यवहार और समानता पर आधारित भगवान महावीर के संदेशों में अद्भुत प्रेरणा है. उनके महान विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे. श्रूयतां धर्मसर्वस्वं श्रुत्वा चैवावधार्यताम्. आत्मनः प्रतिकूलानि परेषां न समाचरेत्.

आज गांधीनगर में है पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गांधीनगर के कोबा तीर्थ स्थित सम्राट सम्प्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे. जहां सम्राट अशोक के पोते और जैन इतिहास के एक पूजनीय व्यक्ति सम्राट सम्प्रति के नाम पर नामित इस संग्रहालय में सात भाग हैं, जिनमें से प्रत्येक भारत की सभ्यतागत परंपराओं के एक विशिष्ट पहलू को समर्पित है.

प्रधानमंत्री ने संग्रहलाय की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया एक्स पर साझा की है. इसके साथ लिखा है कि कोबा तीर्थ स्थित सम्राट सम्प्रति संग्रहालय की कुछ झलकियां यहां प्रस्तुत हैं, जिसका आज उद्घाटन किया जाएगा. ईश्वर महावीर के विचार सदा मानवता को शक्ति और आशा प्रदान करते रहें.

अहमदाबाद में भी हैं कार्यक्रम

प्रधानमंत्री के अनुसार, यह संग्रहालय न केवल हमारी विरासत को संरक्षित करता है बल्कि अनुकरणीय जैन संस्कृति और समाज पर इसके स्थायी प्रभाव को भी प्रदर्शित करता है.

ये भी पढ़ें: क्या है मध्य प्रदेश का ODOP मॉडल? जो उत्तर प्रदेश के विकास को देगा रफ्तार

संग्रहालय के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद के सानंद जीआईडीसी में स्थित केयन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन करेंगे, जो भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “इससे भारत के सेमीकंडक्टर हब बनने के प्रयासों को और गति मिलेगी. इससे भारत को उच्च प्रौद्योगिकी विनिर्माण में आत्मनिर्भर बनने में प्रोत्साहन मिलेगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

1 minute ago

EPFO Update: क्या सुरक्षित रहेगी कर्मचारियों की मेहनत की कमाई? EPFO के इस नए प्रस्ताव से मची हलचल

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…

9 minutes ago

योगी अकेले मैदान में, संगठन कहां खड़ा है?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…

13 minutes ago

‘ये कैसे भाई-बहन… नीयत ठीक नहीं’, लव गिल-स्काउट विवाद पर गौहर खान का रिएक्शन

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…

23 minutes ago

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

34 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

36 minutes ago