देश

पीएम मोदी का मलेशिया दौरा: रवाना होने से पहले जारी किया बयान, जानिए क्यों खास है ये विज़िट?

PM Modi’s visit to Malaysia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो चुके हैं. यह यात्रा मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर हो रही है. इस बीच पीएम मोदी ने रवाना होने से पहले अपना बयान जारी किया है. जिसमें उन्होंने लिखा कि भारत और मलेशिया के ऐतिहासिक संबंधों ने हाल के सालों में सतत प्रगति देखी है. दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और सशक्त बनाने पर वार्ता होगी. इस दौरान रक्षा एवं सुरक्षा, आर्थिक सहयोग, नवाचार और नए क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर खास फोकस रहेगा.

मलेशिया रवाना होने से पहले क्या बोले मोदी?

दो दिवसीय दौरे पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि अगस्त 2024 में दोनों देशों के बीच संबंधों को Comprehensive Strategic Partnership में अपग्रेड करने के बाद यह उनकी पहली उच्च-स्तरीय यात्रा है. इस दौरे में रक्षा और सुरक्षा संबंधों को गहरा करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

 

वहीं इस दौरे पर आर्थिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए नए समझौते और निवेश के अवसरों पर बात होगी. दोनों देश नवाचार, तकनीक और स्टार्टअप क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाना चाहते हैं. पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि यह दौरा दोनों देशों के बीच भरोसे और सहयोग को नई मजबूती देगा.

भारतीय समुदाय से मुलाकात का उत्साह

बताते चलें पीएम मोदी ने अपने वक्तव्य में मलेशिया में रहने वाले भारतीय समुदाय से मिलने की अपनी उत्सुकता भी जाहिर की. मलेशिया में लगभग 30 लाख भारतीय प्रवासी रहते हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े भारतीय समुदायों में से एक है. प्रधानमंत्री ने कहा कि मलेशिया के विकास में इस समुदाय का अमूल्य योगदान है. यह समुदाय दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु का काम करता है. पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय समुदाय हमारी ऐतिहासिक मित्रता की मजबूत बुनियाद है.

पीएम मोदी का मलेशिया दौरा

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मलेशिया दौरा 7-8 फरवरी 2026 को हो रहा है. और यह उनकी तीसरी मलेशिया यात्रा है. इस दौरान प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी. दोनों नेता कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं. बता दें कि यह दौरा भारत-मलेशिया संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला माना जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

9 hours ago