उत्तर प्रदेश

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बिछीं लाशें! टॉयलेट के लिए उतरे यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा

Yamuna Expressway Accident: राकेश पचौरी/मथुरा: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की सुबह एक खौफनाक मंजर लेकर आई. सुरीर थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 88 के पास तड़के करीब पौने तीन बजे एक भीषण सड़क हादसे में छह यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई. एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी के बाद मौके पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम पहुंच गई. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

यह हादसा उस वक्त हुआ जब दिल्ली के नांगलोई से कानपुर देहात के रसूलाबाद जा रही एक निजी बस को ड्राइवर ने लघुशंका (टॉयलेट) के लिए रोका था. ड्राइवर ने सुरक्षा नियमों को ताक पर रखते हुए बस को निर्धारित ‘ग्रीन जोन’ (रेस्ट एरिया) में रोकने के बजाय एक्सप्रेस-वे के किनारे ही खड़ा कर दिया. बस रुकते ही कई यात्री नीचे उतरकर खड़े हो गए.

पीछे से आए कंटेनर ने मारी टक्कर

यात्री बस से उतरकर राहत की सांस ले ही रहे थे कि पीछे से काल बनकर आए एक तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर बस से टकराने के साथ-साथ सड़क किनारे खड़े यात्रियों को भी अपनी चपेट में लेता हुआ रौंदता चला गया. इस भयानक मंजर को देख मौके पर चीख-पुकार मच गई.

ये भी पढ़ें: ‘बवंडर लगा था, वो तो तूफान निकला’, खुशियन ये क्या-क्या बोल गए वैभव सूर्यवंशी के दादा?

हादसे में औरैया के सोनू, बस्ती के देवेश, कन्नौज के असलम और दिल्ली के संतोष समेत छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो मृतकों की पहचान अभी भी की जा रही है. वहीं, औरैया निवासी अमर दुबे इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कोहरा नहीं लापरवाही का नतीजा

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय एक्सप्रेस-वे पर कोहरा नहीं था, जिससे साफ है कि यह हादसा पूरी तरह से लापरवाही और तेज रफ्तार का नतीजा है. सुरीर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है. इस हृदयविदारक घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायल यात्री का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जाए. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है कि आखिर कंटेनर अनियंत्रित कैसे हुआ.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago