देश

पहलगाम हमले को लेकर Mann Ki Baat कार्यक्रम में भावुक हुए PM Modi, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 121वें एपिसोड को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को पीड़ादायक बताया. पीएम मोदी ने इस बात का भरोसा भी दिलाया कि साजिश रचने वालों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, “आज जब मैं आपसे ‘मन की बात’ कर रहा हूं, तो मन में गहरी पीड़ा है. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दुख पहुंचाया है. पीड़ित परिवारों के प्रति हर भारतीय के मन में गहरी संवेदना है. भले वह किसी भी राज्य का हो, वह कोई भी भाषा बोलता हो, लेकिन वह उन लोगों के दर्द को महसूस कर रहा है, जिन्होंने इस हमले में अपने परिजनों को खोया है. मुझे अहसास है कि हर भारतीय का खून आतंकी हमले की तस्वीरों को देखकर खौल रहा है. पहलगाम में हुआ यह हमला आतंक के सरपरस्तों की हताशा को दिखाता है, उनकी कायरता को दिखाता है.”

दुनिया भर से आतंकी हमले की निंदा

उन्होंने कहा कि जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी, लोगों की कमाई बढ़ रही थी, युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे थे. तब, देश के दुश्मनों को, जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को यह रास नहीं आया. आतंकी और आतंक के आका चाहते हैं कि कश्मीर फिर से तबाह हो जाए और इसलिए इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया गया.

आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता, 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, हमारी सबसे बड़ी ताकत है. यही एकता, आतंकवाद के खिलाफ हमारी निर्णायक लड़ाई का आधार है. हमें देश के सामने आई इस चुनौती का सामना करने के लिए अपने संकल्पों को मजबूत करना है. हमें एक राष्ट्र के रूप में दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करना है. आज दुनिया देख रही है, इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है.

भारत के साथ खड़ा है अंतरराष्ट्रीय समुदाय

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हम लोगों में जो आक्रोश है, वह आक्रोश पूरी दुनिया में है. इस आतंकी हमले के बाद लगातार दुनिया-भर से संवेदनाएं आ रही हैं. मुझे भी वैश्विक नेताओं ने फोन किए हैं, पत्र लिखे हैं, संदेश भेजे हैं. इस जघन्य तरीके से किए गए आतंकी हमले की सब ने कठोर निंदा की है. सभी लोगों ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं. आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में पूरा विश्व 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है. मैं पीड़ित परिवारों को फिर भरोसा देता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा, न्याय मिलकर रहेगा. इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: ‘हमने कीचड़ में छिपकर बचाई जान’, Pahalgam terror attack से बचे प्रसन्न कुमार ने सुनाई दिल दहला देने वाली आपबीती

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में गूंजी भारत के इस जांबाज ICS अफसर की दास्तान! अंग्रेजों का हुक्म ठुकराकर रोकी थी गोलीबारी

Jagdishwar Nigam: भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक अहम लेकिन कम चर्चित अध्याय पर लंदन…

9 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका का निपटारा किया

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की उस जनहित याचिका का निपटारा कर दिया,…

12 minutes ago

चुनौतीपूर्ण माहौल में भी चमकी अंबुजा! दूसरी तिमाही में 16.5 मिलियन टन रही बिक्री

अंबुजा सीमेंट्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. बाहरी…

43 minutes ago

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

56 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

1 hour ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

1 hour ago