देश

‘हमने कीचड़ में छिपकर बचाई जान..’, Pahalgam Attack से बचे प्रसन्न कुमार ने सुनाई कंपकंपा देने वाली आपबीती

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में विगत 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. इस कायराना हमले में बचे मैसूर के प्रसन्न कुमार भट ने अपनी भयावह आपबीती साझा की है. उन्होंने बताया कि किस तरह उनकी जान और उनके साथ मौजूद 35-40 अन्य पर्यटकों की जान उनके भाई की सूझबूझ और सेना की तत्परता ने बचाई.

प्रसन्न अपने भाई, जो सेना में एक वरिष्ठ अधिकारी हैं, के साथ पहलगाम के बैसारन घाटी घूमने आए थे. मंगलवार दोपहर करीब 2:25 बजे अचानक दो गोलियों की आवाज आई और फिर सन्नाटा छा गया. थोड़ी देर में ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं. उन्होंने बताया, “यह पहली बार था जब हमने AK-47 की गोली की तेज़ आवाज़ सुनी थी.”

सैन्‍य अधिकारी की सूझबूझ ने बचाई कई जानें

प्रसन्न ने बताया कि उनका भाई तुरंत समझ गया कि यह आतंकवादी हमला है. वे एक टॉयलेट के पास छिप गए, जो प्रवेश द्वार से करीब 400 मीटर दूर था. वहां से उन्होंने देखा कि एक आतंकवादी उनकी ओर बढ़ रहा है. ऐसे में उन्होंने विपरीत दिशा में भागने का निर्णय लिया और करीब 35-40 लोगों को भी वहीं से निकालने में मदद की.

बाड़ के नीचे से निकल कर कीचड़ में छिपे

पूरे क्षेत्र को बाड़ से घेरा गया था, जिससे बाहर निकलने का कोई आसान रास्ता नहीं था. लेकिन सौभाग्य से एक जगह पर नाली के पाइप के नीचे एक संकीर्ण रास्ता मिला. सभी लोग उसी रास्ते से निकलकर कीचड़ की ढलान में फिसलते हुए नीचे पहुंचे और एक गड्ढे में छिप गए.

‘हमने एक घंटे तक खौफ में बिताया वक्त’

प्रसन्न ने कहा, “हम एक घंटे तक उस गड्ढे में छिपे रहे. गोलियों की आवाज़ अब भी हमारे कानों में गूंज रही थी. हमारे साथ बच्चे और बुजुर्ग भी थे, कुछ बिछुड़ भी गए थे, हमें नहीं पता था वे ज़िंदा हैं या नहीं.”

उन्‍होंने बताया कि 3:40 बजे हेलिकॉप्टर की आवाज सुनाई दी और थोड़ी देर में स्पेशल फोर्सेस के जवान वहां पहुंचे. उन्होंने कहा कि क्षेत्र अब सुरक्षित है और सभी लोग नीचे आ सकते हैं.

‘वो कभी न भूलने वाला खौफनाक मंजर’

प्रसन्न ने इस हमले को “स्वर्ग की खूबसूरती पर नर्क की आग” बताया. उन्होंने कहा कि इस घटना ने उन्हें अंदर से झकझोर दिया और यह डर उनके ज़ेहन में हमेशा बना रहेगा. उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई और भारतीय सेना और अपने भाई का आभार व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें: LoC पर PAK ने लगातार तीसरे दिन सीजफायर उल्लंघन किया, भारतीय सेना ने भी की जवाबी गोलीबारी; कश्मीर में अब तक 9 आतंकियों के घर तबाह

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

विदेश जाने के लिए हाईकोर्ट पहुंचीं टीना अंबानी, 8 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने टीना अंबानी की याचिका पर ED, SFIO और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को…

10 minutes ago

21 नवंबर को होगा तुलसी विवाह, गन्ने के मंडप से सात फेरों तक निभाई जाती हैं ये 5 खास परंपराएं

Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह का पर्व 21 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. इस दिन…

17 minutes ago

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2026 का लेटर हुआ वायरल, 3,212 पदों के दावे पर भर्ती बोर्ड ने दी बड़ी चेतावनी

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) के 3,212 पदों के अधियाचन से जुड़ा वायरल लेटर…

17 minutes ago

महुआ मोइत्रा के काफिले पर फेंके अंडे, महिलाओं ने गाड़ी पर झाड़ू से किया हमला; लगे ‘गो बैक’ के नारे

Mahua Moitra: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के काफिले को…

43 minutes ago

मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट दिसंबर को करेगा सुनवाई

मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 9 या…

56 minutes ago

‘पांच विश्वविद्यालयों वाला जिला बना गोरखपुर…’ सीएम योगी ने रखी नई नॉलेज कैपिटल की आधारशिला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर के कैम्पियरगंज में उत्तर प्रदेश के पहले वानिकी…

1 hour ago