देश

‘मन की बात’ 132वीं कड़ी: मिडिल-ईस्ट संकट पर चर्चा कर सकते हैं पीएम मोदी

Mann Ki Baat PM Modi: पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड के जरिए देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे. साल 2026 का यह तीसरा संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया के कई हिस्सों में तनाव व्याप्त है और भारत के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी तेज है. आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

इन बड़े मुद्दों पर रह सकती है नजर

जानकारों का मानना है कि प्रधानमंत्री आज अपने संबोधन में मिडिल-ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी संघर्ष और उससे वैश्विक तेल-गैस आपूर्ति पर पड़ने वाले असर का जिक्र कर सकते हैं. इसके अलावा, अप्रैल में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पीएम मतदाताओं, विशेषकर युवाओं से भारी संख्या में मतदान करने की अपील कर सकते हैं. आगामी अंबेडकर जयंती और बैसाखी जैसे त्योहारों पर भी चर्चा की प्रबल संभावना है.

पिछली कड़ियों का सफर

  • 131वां एपिसोड: दिल्ली में आयोजित ‘ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट’ और प्राचीन ग्रंथों के संरक्षण में टेक्नोलॉजी की भूमिका पर बात की थी.
  • 129वां एपिसोड: बिना डॉक्टरी सलाह के एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन (Self-medication) के खतरों के प्रति देश को आगाह किया था.
  • 128वां एपिसोड: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत और डेफ ओलिंपिक्स में भारत के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया था.

यहां देख और सुन सकेंगे लाइव

कार्यक्रम का प्रसारण प्रसार भारती के सभी केंद्रों, एआईआर न्यूज़ वेबसाइट और ‘न्यूज़ऑनएयर’ मोबाइल ऐप पर होगा. इसके अलावा पीएमओ (PMO), सूचना और प्रसारण मंत्रालय तथा डीडी न्यूज़ के आधिकारिक चैनलों पर सीधा प्रसारण. हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी के क्षेत्रीय केंद्रों से स्थानीय भाषाओं में इसका अनुवाद प्रसारित किया जाएगा. एआईआर न्यूज और बीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी लाइव अपडेट्स उपलब्ध रहेंगे.

ये भी पढ़ें: जेलेंस्की के दावे में कितना दम? अमेरिका-इजरायल-ईरान जंग में बताया रूस का ‘सीक्रेट’ रोल

‘मन की बात’ कार्यक्रम अब केवल एक रेडियो शो नहीं, बल्कि जन-भागीदारी का एक सशक्त माध्यम बन चुका है. आज के 132वें एपिसोड में पीएम मोदी का विजन न केवल वर्तमान चुनौतियों (जैसे साइबर क्राइम और ग्लोबल वार्मिंग) को संबोधित करेगा, बल्कि ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को भी नई ऊर्जा देगा. सुबह 11 बजे का यह संबोधन आने वाले महीनों के लिए देश की प्राथमिकताओं की रूपरेखा तय कर सकता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago