देश

ड्रग्स के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई..! पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में भरी ‘नशा मुक्त युवा’ बनाने की हुंकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड (PM Modi Mann Ki Baat) में देश की भावी पीढ़ी को नशे के भयानक दैत्य से बचाने के लिए एक राष्ट्रीय आह्वान किया है. प्रधानमंत्री ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ (Nasha Mukt Yuva) अभियान पर विशेष बल देते हुए कहा कि युवाओं को नशीले पदार्थों के चंगुल से छुड़ाना केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का सामूहिक और पवित्र संकल्प है. पीएम मोदी ने कहा कि नशे की लत सिर्फ एक इंसान को बर्बाद नहीं करती बल्कि पूरे परिवार, समाज और देश के भविष्य को अंधकार में धकेल देती है.

पीएम मोदी का बड़ा आह्वान(PM Modi Mann Ki Baat)

प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर में तेज़ी से फैल रहे इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का लक्ष्य बिल्कुल साफ है कि नशा मुक्त युवा, ड्रग फ्री इंडिया. बड़ी संख्या में देश के युवा इसका हिस्सा बन रहे हैं, क्योंकि यह हमारे युवाओं की सेहत, उनकी खुशहाली और उनके उज्ज्वल भविष्य का सवाल है.

प्रधानमंत्री ने उन सभी समाज सेवियों, संस्थाओं और युवाओं की जमकर तारीफ की जो नशे की गर्त में धंस चुके लोगों को बाहर निकालने और उनके पुनर्वास के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं.

‘क्रिएटिव एफर्ट्स लाते हैं बड़ी क्रांति’

नशे के खिलाफ इस जंग को एक जनांदोलन बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने देश के युवा कलाकारों, संगीतकारों, छात्रों और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स से आगे आने की अपील की. पीएम मोदी ने कहा:

पावरफुल स्लोगन और गाने: युवा संगीतकार ऐसे ऊर्जावान और प्रेरणादायक गाने बनाएं जो ‘ड्रग फ्री लाइफ’ का मैसेज हर दिल तक पहुंचाएं.

शॉर्ट प्ले और ड्रामा: स्टूडेंट्स और थिएटर ग्रुप्स दिल को छू लेने वाले नाटक और नुक्कड़ नाटक लिखें, जिनमें नशे के भयानक नतीजों के साथ-साथ इससे बाहर निकलने का रास्ता दिखाया गया हो.

डिजिटल कंटेंट क्रांति: देश भर के इंफ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स अलग-अलग भाषाओं में ऐसा प्रभावशाली कंटेंट तैयार करें जो औपचारिक अभियानों से भी ज्यादा असरदार साबित हो.

यह भी पढ़ें: स्कूल-कॉलेज और शिक्षा पर किसका नियंत्रण? जानिए संविधान के तहत केंद्र और राज्यों को मिले क्या-क्या अधिकार

नशामुक्तयुवा हैशटैग लगाने का किया जिक्र (Nasha Mukt Yuva)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से आग्रह किया कि वे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अपने किसी भी रचनात्मक प्रयास या मुहिम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर #नशामुक्तयुवा हैशटैग के साथ जरूर शेयर करें, ताकि देश के कोने-कोने में सकारात्मक संदेश फैल सके. पीएम मोदी ने अंत में कहा कि अगर देश का युवा स्वस्थ, अनुशासित और नशे से दूर रहेगा, तभी 2047 तक ‘विकसित भारत’ का सपना साकार हो पाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago