दुनिया

उज्बेकिस्तान में PM मोदी का भव्य स्वागत, महिलाओं ने बांधी राखी; ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंजा ताशकंद

PM Modi Uzbekistan Indian Community: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को उज्बेकिस्तान में भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी के पहुंचने पर लोगों ने ‘मोदी-मोदी’, ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए. इस दौरान भारतीय समुदाय की कुछ महिलाओं ने प्रधानमंत्री की कलाई पर राखी भी बांधी. पूरे कार्यक्रम में भारत और उज्बेकिस्तान के बीच मजबूत होते संबंधों की झलक देखने को मिली.

भारतीय समुदाय ने किया गर्मजोशी से स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी जब ताशकंद में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों का अभिवादन कर रहे थे, उस दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया. बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए मौजूद रहे. महिलाओं ने प्रधानमंत्री की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति अपना स्नेह और आत्मीयता जाहिर की. इस भावुक पल ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा.

बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल

स्वागत समारोह के दौरान कलाकारों और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. प्रधानमंत्री मोदी ने इन प्रस्तुतियों को काफी ध्यान से देखा. बच्चों के नृत्य प्रदर्शन के दौरान वह उत्साहित नजर आए और कार्यक्रम खत्म होने के बाद बच्चों से हाथ भी मिलाया. कार्यक्रम में भारतीय और उज्बेक संस्कृति की झलक भी देखने को मिली, जिसने दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाया.

PM मोदी ने प्रवासी भारतीयों को बताया ‘पुल’

भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे स्वागत पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि ताशकंद में भारतीय समुदाय के प्यार और स्नेह से वह बहुत खुश हैं. पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय प्रवासी समुदाय भारत और उज्बेकिस्तान के बीच एक पुल की तरह है, जो दोनों देशों के बीच दोस्ती के रिश्तों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है.

उज्बेकिस्तान में 16 हजार से ज्यादा भारतीय छात्र

विदेश मंत्रालय ने भी भारतीय समुदाय के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं. मंत्रालय ने बताया कि उज्बेकिस्तान में 16,000 से ज्यादा भारतीय छात्रों सहित एक जीवंत भारतीय समुदाय मौजूद है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह समुदाय भारत और उज्बेकिस्तान के बीच दोस्ती और आपसी जुड़ाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

‘यंगी उज्बेकिस्तान स्मारक’ पहुंचे PM मोदी

भारतीय समुदाय से मुलाकात से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के साथ ‘यंगी उज्बेकिस्तान स्मारक’ का दौरा किया. उन्होंने यहां पुष्पांजलि अर्पित की और स्मारक को उज्बेक लोगों की आकांक्षाओं और देश की प्रगति का प्रतीक बताया. दोनों नेताओं ने यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में उज्बेक संस्कृति और इतिहास को दर्शाने वाली कलाकृतियों का भी अवलोकन किया.

PM मोदी की यह चौथी उज्बेकिस्तान यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी ने ताशकंद पहुंचने पर हुए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव का आभार जताया. उन्होंने ‘एक्स’ पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि यह उज्बेकिस्तान की उनकी चौथी यात्रा है. पीएम मोदी के मुताबिक, उनकी बार-बार की यात्राएं भारत और उज्बेकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों की गहराई और बढ़ती गति को दर्शाती हैं. इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

7 hours ago