PM Modi-Mark Carney Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को घोषणा की कि भारत और कनाडा रक्षा सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे. नई दिल्ली में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी (Mark Carney) के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता और संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि दोनों देश रक्षा उद्योग, समुद्री क्षेत्र की निगरानी और सैन्य आदान-प्रदान को मजबूत करेंगे. इसके साथ ही भारत-कनाडा रक्षा संवाद स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, जो रणनीतिक साझेदारी को संस्थागत रूप देगा.
पीएम मोदी ने कार्नी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि उनकी यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि पहली बैठक के बाद से दोनों देशों के संबंधों में नई ऊर्जा, विश्वास और सकारात्मकता आई है. मोदी ने यह भी उल्लेख किया कि बहुत कम नेताओं को दो देशों के केंद्रीय बैंकों का नेतृत्व करने का अनुभव होता है और उन्होंने भारत-कनाडा संबंधों को गति देने का श्रेय कार्नी को दिया.
आर्थिक सहयोग को प्राथमिकता बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देश वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं. इस दिशा में भारत-कनाडा समग्र आर्थिक भागीदारी समझौते को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इससे निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. कनाडाई पेंशन फंड द्वारा भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश भारत की विकास क्षमता में उनके विश्वास को दर्शाता है.
कृषि, एग्री-टेक्नोलॉजी और खाद्य सुरक्षा को साझा प्राथमिकता बताते हुए भारत में भारत-कनाडा पल्स प्रोटीन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की घोषणा की गई. साथ ही कनाडा के अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस में शामिल होने पर संतोष जताया गया. दोनों देशों ने नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण पर शिखर सम्मेलन आयोजित करने तथा नागरिक परमाणु ऊर्जा, छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर और उन्नत रिएक्टरों पर सहयोग बढ़ाने का भी निर्णय लिया.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी को पता था ईरान पर कब होगा हमला..? इजरायली राजदूत बोले- PM रवाना हो गए थे, उसके बाद ऑर्डर दिए
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोगों के बीच संबंध दोनों देशों की साझेदारी की असली ताकत हैं. एआई (AI), स्वास्थ्य, कृषि और नवाचार के क्षेत्र में विश्वविद्यालयों के बीच नई साझेदारियां होंगी और कनाडाई विश्वविद्यालय भारत में अपने कैंपस स्थापित करेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…