दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन पहुंचे. यहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और उन्हें रोशनी के त्योहार की शुभकामनाएं दीं. राष्ट्रपति भवन की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी साझा की गई. पोस्ट में बताया गया कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मिलकर दीपावली की बधाई दी.
प्रधानमंत्री मोदी से पहले उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने पहुंचे थे. उन्होंने राष्ट्रपति को दिवाली की शुभकामनाएं दीं. इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मु ने भी देशवासियों के नाम संदेश जारी कर त्योहार की बधाई दी थी. उन्होंने सभी नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना की.
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि भगवान राम ने जब दीपों से सजी सुंदर कतारें देखीं, तभी से दिवाली का सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व जुड़ा हुआ है. यह पर्व राम राज्य की शुभ शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है. उन्होंने लोगों से पर्यावरण की सुरक्षा करने और आपसी मेलजोल बनाए रखने की अपील की. साथ ही उम्मीद जताई कि भारतीय संस्कारों से प्रेरणा लेने वाले देश के युवा विकसित भारत के निर्माण में पूरे जोश के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे.
प्रधानमंत्री मोदी ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि वह भी बाकी लोगों की तरह इस त्योहार को पूरे उत्साह से मनाते हैं. पीएम ने कामना की कि आने वाला समय हर किसी के जीवन में शांति, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए.
इसके बाद प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे और सुरक्षाकर्मियों के साथ दिवाली मनाई. कई दशकों बाद नक्सलियों के प्रभाव से मुक्त हुए इस क्षेत्र में उन्होंने कहा कि माओवादी आतंक और नक्सली खतरे का अंत सही नीतियों तथा मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति की जीत है. पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार से भी मुलाकात की और उन्हें दिवाली की बधाई दी.
– भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…
Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…
Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…