Pm Narendra Modi
आज नेशनल वोटर्स डे (राष्ट्रीय मतदाता दिवस) है और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के नाम एक बेहद खास चिट्ठी लिखी है. यह चिट्ठी सिर्फ एक औपचारिक संदेश नहीं है, बल्कि देश के भविष्य यानी हमारे ‘यंग इंडिया’ के लिए एक बड़ा आह्वान है.
पीएम मोदी ने अपनी इस चिट्ठी में ‘MY-Bharat’ (मेरा युवा भारत) वॉलंटियर्स और देशभर के नौजवानों से सीधा संवाद किया है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब कोई युवा पहली बार वोटर बनता है, तो वह केवल एक कार्ड हासिल नहीं करता, बल्कि लोकतंत्र की ड्राइविंग सीट पर बैठने का अधिकार पाता है.
प्रधानमंत्री ने युवाओं को याद दिलाया कि लोकतंत्र में एक वोटर होना दुनिया के सबसे बड़े विशेषाधिकारों (Privileges) में से एक है. उन्होंने लिखा कि जब आप 18 साल के होते हैं और आपका नाम वोटर लिस्ट में आता है, तो आप सिर्फ अपनी पसंद की सरकार नहीं चुनते, बल्कि आप भारत की तकदीर लिखने में साझीदार बन जाते हैं.
पीएम मोदी का कहना है कि वोटर बनना सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि एक गंभीर जिम्मेदारी भी है. उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी इस ताकत को पहचानें और जब भी चुनाव हों, पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करें.
अक्सर हम जन्मदिन या ग्रेजुएशन को बड़े धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन पीएम मोदी ने एक नई और दिलचस्प बात कही है. उन्होंने युवाओं और उनके आसपास के लोगों से अपील की है कि वे उस पल को एक ‘सेलिब्रेशन’ की तरह मनाएं जब वे खुद या उनके दोस्त पहली बार वोटर बनते हैं.
उनका मानना है कि वोटर बनने की खुशी किसी त्योहार से कम नहीं होनी चाहिए. अगर हम इस पल को गर्व के साथ मनाएंगे, तो नई पीढ़ी में लोकतंत्र के प्रति दिलचस्पी और जुड़ाव और भी बढ़ेगा.
सिर्फ युवाओं ही नहीं, पीएम मोदी ने शिक्षण संस्थानों (Educational Institutions) को भी इस मुहिम से जोड़ने की कोशिश की है. उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूलों और कॉलेजों को अपने उन स्टूडेंट्स के लिए खास कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए जो हाल ही में 18 साल के हुए हैं और वोटर बने हैं.
ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस से पहले मन की बात: पीएम मोदी ने इन 10 बातों से जीता देश का दिल
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा को बढ़ावा देने के…
UP Project: योगी सरकार की ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ योजना के तहत कक्षा 9 से 12 तक…
Brij Bhushan Sharan Singh on SIR Controversy: चंदौली में राम कथा के दौरान पूर्व सांसद…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने और शेयर बाजार…
Liquor Shop Salesman Murder Case: फतेहपुर के दुर्गई गांव में 50 हजार रुपये के उधार…
Anant Singh Expelled From JDU: बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार…